हाथों में मेहंदी, माथे पर बिंदी, लाल जोड़े में दुल्हन की तरह सजी शहनाज गिल, अब किस पर आया एक्ट्रेस का दिल!

बिग बॉस फेम शहनाज गिल करियर में शानदार काम कर रही हैं। कभी अपने यूट्यूब शो में तो कभी म्यूजिक एलब्म के जरिए वह छाई रहती हैं। “पंजाब के कटरीना कैफ” कही जाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फैंस भी उन पर बेशुमार प्यार लुटाते रहते हैं। आज के समय में शहनाज गिल पूरे देश भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी हैं। अपने देसी अंदाज और सिंपल लुक से शहनाज गिल हमेशा ही अपने चाहने वालों का दिल जीतने में सफल रही हैं।

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। उनके फैंस हमेशा ही उनके जीवन के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। शहनाज गिल आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपने फैंस को खुश करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। शहनाज गिल जब भी कोई वीडियो या तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है तो वह जमकर वायरल हो जाती है।

हाल ही में शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो को लेकर कई सारे यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि आखिर शहनाज गिल किसकी दुल्हन बन गई हैं।

शहनाज गिल का लुक

शहनाज गिल ने हाल ही में एक बहुत प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। इस वीडियो में अभिनेत्री के हाथों पर मेहंदी लगी है। माथे पर बिंदी लगी है। लाल कलर का लहंगा पहनकर शहनाज गिल दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं। इस लुक को उन्होंने लाइट मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी के साथ पूरा किया है।

शहनाज गिल ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “मैं खुद से प्यार करती हूं।” वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में ‘कहानी सुनो 2.0 ‘ गाना सुनाई दे रहा है। अब शहनाज गिल के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

फैंस ने की तारीफ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)


यह वीडियो देखकर फैंस शहनाज गिल की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो पर फैंस की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछा कि शहनाज अब किसकी दुल्हन बनने जा रही है। वहीं किसी ने यह भी कहा कि राघव जुगाल के घर पर बात हो गई शायद।

शहनाज गिल का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की बात करें तो “बिग बॉस 13” से लोकप्रियता हासिल करने वाली सबकी पसंदीदा शहनाज गिल इस समय अपने काम में काफी बिजी हैं। एक के बाद एक फिल्में और गाने साइन कर रही हैं। शहनाज गिल को हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक गाने में देखा गया था। वहीं शहनाज गिल “किसी का भाई किसी की जान” के बाद काफी चर्चा में हैं और उनके पास साजिद खान की 100 परसेंट है।