3 साल की हुई शिल्पा शेट्टी की बेटी, एक्ट्रेस ने शेयर किया सुपर क्यूट वीडियो, मम्मी की हील्स पहनती नजर आईं समीशा

90 के दशक के की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। शिल्पा शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और लोग इनके अभिनय की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। मौजूदा समय में शिल्पा शेट्टी अपने फिगर, सेहत और योगा के लिए दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। 47 साल की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी खूबसूरती के मामले में कई हसीनाओं को मात देती हैं।

वहीं अगर हम शिल्पा शेट्टी की निजी जिंदगी की बात करें तो शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दो बच्चों के माता-पिता हैं। बेटे का नाम वियान कुंद्रा है और बेटी का नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा आज यानी 15 फरवरी को अपनी बेटी समीशा शेट्टी का तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बेटी के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने एक प्यारा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपनी लाडो को विश किया है।

3 साल की हुई समीशा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस और मां हैं। शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों की खुशी का खूब ख्याल रखती हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपनी बिटिया के तीसरे बर्थडे पर क्यूट सा वीडियो शेयर कर उसे विश किया है। शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि समीशा बेड पर बैठी हुई अपनी मम्मी की हाई हील्स पहनती हुई नजर आ रही है।

शिल्पा शेट्टी के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा अपनी बेटी से पूछती हैं कि मैडम आप क्या कर रही हैं, तो नन्हीं समीशा कहती है पापा के शूज पहन रही हूं। जिसके बाद शिल्पा शेट्टी कहती हैं यह पापा के नहीं है मम्मी के हील्स हैं। इसके बाद समीशा अपने शूज पहनती हुई नजर आ रही हैं।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने इस क्यूट वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “हे भगवान, समय कैसे उड़ता है। यह मिनी- मैं पहले से ही मम्मा के जूते में फिट होना चाहती है… 3 23 चल रहा है! तीसरा जन्मदिन मुबारक हो, मेरी गुड़िया… हम सब आपको इतना प्यार और प्यार करते हैं, जितना हम कभी भी व्यक्त नहीं कर सकते। आपको हमेशा आशीर्वाद मिले और मुझे अपनी मां के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद।” शिल्पा शेट्टी के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस कमेंट कर नन्ही समीशा को बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे हैं।

सरोगेसी से दूसरी बार मां बनी थीं शिल्पा शेट्टी

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शादी के बाद 2012 में शिल्पा शेट्टी एक बेटे की मां बनीं। उनके बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा है। वहीं शिल्पा शेट्टी ने 15 फरवरी 2020 को सरोगेसी के जरिए बेटी समीशा शेट्टी का स्वागत किया था। बता दें शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपनी और अपने दोनों बच्चों की तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।