शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के बर्थडे पर बच्चों संग यादों से भरा शेयर किया Video, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को कई साल हो चुके हैं लेकिन इन दोनों के बीच प्यार अभी भी बरकरार है। दोनों हमेशा ही एक दूसरे के मुश्किल समय में साथ खड़े नजर आते हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा हर त्यौहार परिवार के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा 47 साल के हो गए और इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने पति को बेहद ही प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी जिंदगी के कई क्यूट मोमेंट्स की तस्वीरें हैं। इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी ने एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है, जिसमें शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। तो चलिए आपको शिल्पा शेट्टी के द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो दिखाते हैं।

शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट किया वीडियो

आपको बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने यह वीडियो अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चों के साथ बिताए क्वालिटी टाइम की झलक दिखाई है। इस वीडियो को कुछ फोटोस की मदद से बनाया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राजा अपने बच्चों और अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

पहली तस्वीर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की है। दोनों ने हग किया हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में राज अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा के साथ पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी तरह आगे की तस्वीर में शिल्पा और राज अपने परिवार के साथ हैं। इस वीडियो के आखिर में हैप्पी बर्थडे का एक फोटो भी लगाया हुआ है।

शिल्पा शेट्टी ने लिखा एक खूबसूरत कैप्शन

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी इस पोस्ट में एक बेहद खूबसूरत कैप्शन भी दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपने पति पर खूब सारा प्यार लुटाया है। शिल्पा शेट्टी ने यह लिखा है कि “मैं शुक्रगुजार हूं कि आप मेरे बेस्टफ्रेंड, मेरे बच्चों के पिता, मेरा प्यार और मेरी ताकत हैं। हैप्पी बर्थडे मेरी कुकीज। आपकी अच्छी सेहत, ताकत की कामना करती हूं।”

शिल्पा शेट्टी के द्वारा शेयर की गई यह पोस्ट अब काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर राज को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा “हैप्पी बर्थडे राज सर, आप जैसे हैं वैसे ही रहिए। आपकी पॉजिटिविटी की कामना करता हूं।” वहीं एक अन्य फैन ने यह लिखा “हैप्पी बर्थडे।”

साल 2009 में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने की थी शादी

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 के नवंबर महीने में राज कुंद्रा से शादी की थी। इसके बाद 21 मई 2012 में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बेटे वियान राज कुंद्रा के माता-पिता बने और फिर फरवरी 2020 में सरोगेसी के जरिए दोनों ने बेटी समीशा शेट्टी का स्वागत किया।

शिल्पा शेट्टी का वर्क फ्रंट

अगर हम शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म “हंगामा 2” और “निकम्मा” में शिल्पा शेट्टी को आखरी बार देखा गया था। वहीं अब वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज “इंडियन पुलिस फोर्स” के साथ ओटीटी पर अपना वेब डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।