आनंद आहूजा अपने 10 महीने के बेटे को सिखा रहे हैं चलना, वायु की ये क्यूट तस्वीर शेयर कर दी सीख

सोनम कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस के बीच अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बॉलीवुड कपल सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने 20 अगस्त 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था और इसके बाद से सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पैरंटहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। बेटे वायु के जन्म के बाद से ही कपल की दुनिया बदल गई। सोनम कपूर अपने बेटे वायु के साथ जितना हो सके, उतना समय बिताने की कोशिश करती हैं।

वहीं आनंद आहूजा भी एक शानदार पिता हैं, जो हमेशा अपने मुंचकिन के लिए मौजूद रहते हैं। सोनम कपूर और आनंद अहूजा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से आए दिन दोनों अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज से लेकर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट को फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में आनंद आहूजा ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जो बहुत प्यारी है। दरअसल, आनंद आहूजा ने अपने पोस्ट में बेटे वायु के लिए एक महत्वपूर्ण सबक शेयर किया है।

आनंद आहूजा ने अपने दस महीने के बेटे वायु के साथ प्यारी तस्वीर की शेयर

दरअसल, आनंद आहूजा ने 18 जून 2023 को “फादर्स डे” के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के साथ की एक बेहद प्यारी सी तस्वीर को साझा किया। इस तस्वीर में आनंद आहूजा अपने बेटे को कमर से पकड़कर चलना सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि इस दौरान पापा आनंद आहूजा अपने बेटे के हाथों को थामे हुए उन्हें सपोर्ट देते नजर आ रहे हैं। यह वो पल था, जो एक पिता के असीम प्रेम को दर्शाता है, जो कैमरे में कैद हो गया।

इस फोटो में देखा जा सकता है कि वायु सफेद शॉर्ट्स और नीले रंग के चेकदार शर्ट में बेहद प्यारे लग रहे थे। आनंद आहूजा ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा कि “आपको कभी हार नहीं माननी चाहिए और आपको कभी भी समझाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। #VayusParent।” आनंद आहूजा के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर पर ना सिर्फ आनंद आहूजा के बल्कि सोनम कपूर के फैंस भी जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं।

अस्पताल के रूम से अपने बच्चे के साथ सोनम कपूर की अनदेखी फोटो

वहीं सोनम कपूर के 38वें जन्मदिन पर उनकी चाची महीप कपूर ने वायु को जन्म देने के बाद अस्पताल के कमरे से सोनम कपूर की एक अनदेखी तस्वीर को शेयर किया था। उन्होंने इस तस्वीर को 9 जून 2023 को शेयर किया था। तस्वीर में सोनम कपूर फ्लोरल काफ्तान पहने अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने बेटे वायु को बहुत प्यारे ढंग से पकड़ा हुआ था।

आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी की थी और शादी के करीब 4 साल के बाद 20 अगस्त 2022 को अपने बेटे वायु का स्वागत किया था।