22 जून 2023 राशिफल: आज 3 राशि वालों को धन लाभ के बन रहे प्रबल योग, किस्मत में होगा सुधार

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 जून 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने की प्रबल संभावना है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास कर सकते हैं। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। आप लोगों से भाईचारा बढ़ाने का प्रयास करेंगे। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे अच्छा लाभ मिल सकता है। कामकाज में बनाई गई योजनाओं से अच्छा फायदा होगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। मामा पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। मकान अथवा वाहन की खरीदारी के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपकी कुशलता में निखार आएगा। अगर आप साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं, तो उससे आपको अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को अपने कामों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। कारोबार कर रहे व्यक्तियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन अथवा वेतन में वृद्धि जैसी खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे व्यक्तियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपके चारों तरफ का वातावरण आनंदमय रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। अगर आपका कोई काम काफी लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो जाएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा बनेगा। लेनदेन से संबंधित कोई समस्या आपके लिए परेशानी बन सकती है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो परेशानी होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। ऑफिस के काम से किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। लेकिन आप किसी काम को बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे, फिर भी आपसे कोई गलती हो सकती है। संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपको कुछ योजनाओं पर विराम लगाने से आपको समस्या होगी। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। अचानक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। मित्रों का भरपूर मात्रा में सहयोग मिलेगा। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। यदि आप किसी नए निवेश को करने की आदत को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आप सावधानी बरतें और व्यापार में आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा देने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आमदनी के अनुसार खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी आय के मुताबिक घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा, तभी आप भविष्य के लिए धन संचय कर पाएंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है। लेकिन किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा करना ठीक नहीं है। व्यापार में आपको कोई भी बदलाव करने से बचना होगा, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मेहनत और लगन से काम करने वाला रहेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाहा रिजल्ट मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरे हो सकेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आपको कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पारिवारिक जीवन काफी अच्छा नजर आ रहा है। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।