ये क्या हो गई है हालत? रेहड़ी पर भुट्टे भूनते नजर आए सुनील ग्रोवर, पास में नहीं है कोई काम? Video वायरल

कॉमेडी के सरताज माने जाने वाले मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को भला कौन नहीं जानता। यह मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सुनील ग्रोवर के मुंह से निकला हर शब्द उनके दर्शकों को हंसाएं बिना नहीं रहता है। टीवी और फिल्मों के पॉपुलर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर लाखों दिलों की धड़कनों पर राज करते हैं। उनकी कॉमेडी और अदायगी को लोग काफी पसंद करते हैं।

सुनील ग्रोवर के टीवी का मशहूर कॉमेडी शो “द कपिल शर्मा शो” में उनके रोल डॉ. गुलाटी को काफी याद किया जाता है। ऐसे में फैंस उनके बारे में हर पल के अपडेट्स जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आते हैं क्योंकि अब वह कपिल शर्मा के साथ नजर नहीं आ रहे। फैंस हमेशा यही जानने की कोशिश करते रहते हैं कि इन दिनों सुनील ग्रोवर अपनी जिंदगी में क्या कर रहे हैं। हालांकि सुनील ग्रोवर बहुत ही जल्द सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म “जवान” में नजर आने वाले हैं।

वहीं सुनील ग्रोवर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील ग्रोवर को भुट्टे भूनते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी हैरान हो गए हैं और इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।

भुट्टे भूनते नजर आए सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के बीच कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिसके जरिए वह लोगों का खूब मनोरंजन करते नजर आते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सुनील ग्रोवर एक रेहड़ी लगाए नजर आ रहे हैं। इस रेहड़ी में फ्रूट्स भी है और छलियां भी हैं। वहीं भुट्टे भुनने के लिए चूल्हा भी है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चूल्हे में दिल लगाकर सुनील ग्रोवर भुट्टे भूनते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुनील ग्रोवर सिर पर गमछा लिए, घुटने उठाए बैठे दिखाई दे रहे हैं और भुट्टे पका रहे और पंखी करते देख रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए “नए मिशन की तलाश में हूं” लिखा है।

यहां देखें सुनील ग्रोवर का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)


सुनील ग्रोवर के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस लिख रहे हैं कि अरे भैया यह क्या कर रहे हो, भुट्टे भून रहे हो। तो किसी ने कहा कि आप कहां हो इन दिनों। एक फैन ने कमेंट करते हुए पूछा कि “भाई कब आओगे नए प्रोजेक्ट के साथ, आपका इंतजार हो रहा है टीवी पर।” एक अन्य यूजर ने लिखा “सर आपका वेट करते करते थक गए अब तो कपिल शर्मा के शो पर आ जाओ।” ऐसे बहुत से लोग थे जो सुनील ग्रोवर को कपिल के शो पर वापसी के लिए कहते नजर आए।

इतना ही नहीं बल्कि एक और फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि “अच्छा नहीं आना तो मत आओ कपिल के शो पर, लेकिन यूट्यूब पर अपनी वीडियो तो शेयर कर दिया करो।” आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर हमेशा फैंस के लिए इसी तरह के एंटरटेनिंग वीडियो शेयर करते रहते हैं।