भूलकर भी किसी को नहीं बताना चाहिए ये सपने, वरना पड़ सकते हैं मुसीबत में

सोते समय हर किसी को सपने जरूर आते हैं। चाहे छोटा हो या बड़ा, शायद ही कोई ऐसा इंसान हो होता होगा, जिसको सपना ना आया हो। कुछ सपने अच्छे होते हैं, तो कुछ सपने काफी डरावने होते हैं। लेकिन नींद खुलने के बाद कुछ सपने भूल जाते हैं, वहीं कुछ सपने याद रह जाते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपने का कोई ना कोई मतलब जरूर होता है। स्वप्न शास्त्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि कुछ सपने शुभ होते हैं, तो कुछ सपनों का मतलब अच्छा नहीं माना जाता है। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो हमारे भविष्य से जुड़े हुए होते हैं।

स्वप्न शास्त्र में सपनों को लेकर बहुत सी जानकारियां दी गई हैं। इसके अनुसार, हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है परंतु जानकारी के अभाव में लोग सपनों का मतलब समझ नहीं पाते हैं। जो सपने हमें याद रहते हैं या तो कुछ अजीब होते हैं, उन्हें हम दूसरे रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ शेयर भी कर देते हैं। परंतु कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जिन्हें किसी को भी नहीं बताना चाहिए। जी हां, अन्यथा इसकी वजह से मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

सपने में भगवान देखना

अक्सर ऐसा होता है कि सोते समय कुछ लोगों के सपने में भी भगवान नजर आते हैं। वैसे देखा जाए तो भगवान हमेशा से ही सकारात्मकता लेकर आते हैं। चाहे आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाइए या फिर घर में पूजा पाठ कीजिए। लेकिन अगर आपको सपने में भगवान नजर आते हैं, तो इसका मतलब होता है कि आपको बहुत ही जल्द कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। अगर आप अपने सपने में भगवान देखते हैं, तो आप इसका जिक्र किसी से भी ना करें अन्यथा आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

सपने में फलों का बगीचा दिखाई देना

अगर आपको सोते समय सपने में फलों का बगीचा दिखाई देता है, तो इसका मतलब होता है कि आपको बहुत ही जल्द कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इस तरह के सपने इस बात की तरफ संकेत देते हैं कि आर्थिक मुनाफा हो सकता है। हालांकि, ऐसे सपने अगर दिखाई देते हैं, तो किसी के साथ भी साझा नहीं करना चाहिए अन्यथा इसका प्रभाव खत्म हो जाता है।

सपने में खुद को मरा हुआ देखना

कई बार सपने में खुद को मरा हुआ भी देखा होगा। इस तरह के सपने को किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहिए अन्यथा इस तरह का सपना दूसरों को बताने से दूसरों की नजर लग जाती है और घर में निराशा का माहौल उत्पन्न होने लगता है।

 कलश देखचांदी से भराना

अगर आप अपने सपने में चांदी से भरा हुआ कलश देखते हैं, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। यह सपना इस बात की तरफ संकेत देता है कि आने वाले दिन बहुत ही अच्छे रहेंगे यानी कि आपके जीवन के सारी परेशानियां दूर होने वाली हैं। अगर आपको इस तरह का सपना आता है तो किसी के भी साथ शेयर ना करें।

माता-पिता को पानी पिलाते हुए देखना

अगर आप अपने सपने में माता-पिता को पानी पिलाते हुए देखते हैं, तो यह सपना बहुत शुभ माना गया है। इस सपने का मतलब होता है कि आपको भविष्य में खूब तरक्की मिलेगी और आपको बुरे दिनों से छुटकारा मिलने वाला है। अगर इस तरह का सपना आपको आता है, तो किसी के भी साथ साझा नहीं करना चाहिए।