मां बनने जा रहीं स्वरा भास्कर, एयरपोर्ट पर शॉर्ट ड्रेस पहन फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, एक्ट्रेस बोलीं- पहली बार…

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी खूबसूरती और अभिनय के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज और बयानों की वजह से कई बार खबरों और सुर्खियों में छाई रहती हैं। यह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। स्वरा भास्कर ने इसी साल फरवरी में समाजवादी पार्टी के युवा लीडर फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद कपल ने औपचारिक रूप से तीन दिवसीय उत्सव की व्यवस्था करके अपने मिलन का जश्न मनाया था, जिसमें उन्होंने तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी की थी।

वहीं शादी के कुछ महीनों के अंदर ही स्वरा भास्कर ने अपने पति फहद अहमद के साथ कुछ मस्ती भरी तस्वीरों के जरिए खुशी खुशी इस बात का ऐलान किया था कि वह अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। अब स्वरा भास्कर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में स्वरा भास्कर के साथ उनके पति फहद अहमद को भी देखा जा सकता है।

स्वरा भास्कर ने पहली बार फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप

हाल ही में स्वरा भास्कर को पति फहद अहमद के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने स्वरा भास्कर को अपने कैमरे में कैद कर लिया। स्वरा भास्कर ने भी प्यारे-प्यारे पोज देते हुए तस्वीरें खिंचवाई। सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री कह रही हैं कि वह पहली बार बेबी बंप के साथ ट्रैवल करने जा रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वरा भास्कर अपने पति फहद अहमद को गले लगाती हैं और उनके गाल पर किस करती हुई नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि फहद अहमद अपनी पत्नी स्वरा भास्कर को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए आए हुए थे। इस दौरान स्वरा भास्कर ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुए नजर आईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


स्वरा भास्कर ने बिना मेकअप के अपने बालों को खुला रखा था। एक न्यूड लिप शेड, गोल्ड हूप्स और एक जोड़ी गोल्डन एंड व्हाइट कलर के स्पोर्ट्स शूज़ ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

ऐसे हुई थी स्वरा भास्कर और फहद अहमद की मुलाकात

आपको बता दें कि साल 2019 में एक प्रोस्टेट के दौरान स्वरा भास्कर और फहद अहमद की पहली मुलाकात हुई थी, जिसके बाद इन दोनों के बीच दोस्ती हो गई फिर आगे चलकर स्वरा भास्कर और फहद अहमद एक दूसरे के करीब आ गए और प्यार करने लगे। स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी 2023 को फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की थी।

वही शादी के कुछ महीने बाद ही स्वरा भास्कर ने जून में ही अपनी प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस खबर के बाद उनके फैंस भी काफी खुश हो गए थे। हालांकि, स्वरा भास्कर को शादी से लेकर प्रेगनेंसी तक जमकर ट्रोल किया गया। दुनिया के सामने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद स्वरा भास्कर को नेटिजंस के एक वर्ग द्वारा बेरहमी से ट्रोल किया गया, जिन्होंने शादी के चार महीने के भीतर प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद उनकी आलोचना की।