Rashifal 03 October: आज सिंह, वृश्चिक सहित इन 5 राशियों को होगा लाभ, बाकी भी जाने अपना हाल

Rashifal 03 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

03 अक्टूबर 2020 राशिफल | 03 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आपके हाथ में पैसा आएगा लेकिन फिजूलखर्ची पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को कार्यालय में अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है जो आपको गलत मार्ग पर ले जाने की कोशिश करते हैं अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। पुरानी चिंता से छुटकारा मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई में पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। बड़ों के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। सरकारी कामों का निपटारा होने की संभावना बन रही है। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। किसी करीबी मित्र की सलाह आपके बेहद काम आ सकती है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने की संभावना बन रही है, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार से जुड़ी हुई सभी जिम्मेदारियां आप ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। करियर के क्षेत्र में आप लगातार सफलता हासिल करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। आज आप अपने सभी रुके कामकाज पूरे कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहा मतभेद दूर होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातको का आज का दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। बेरोजगार लोगों को मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आपको अच्छी नौकरी मिलेगी। आमदनी और घरेलू खर्चे बराबर रहेंगे। अचानक आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं। आप अपनी अधूरी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातको के जीवन में आज बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामले में आपको लाभ मिल सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है, जिससे परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश होंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा नकारात्मक रहेगा। अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें, इससे आपको लाभ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। आप अपनी मेहनत के बल पर अच्छी खासी सफलता हासिल करेंगे। अचानक आपके घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल बदल जाएगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी भी मामले को आप बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। खासतौर से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग देंगे। आर्थिक क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल होगी। दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल व्यतीत कर सकते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन नकारात्मक रहेगा। किस्मत का साथ ना मिलने के कारण आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का साथ मिल सकता है। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों की चिंता थोड़ी परेशान कर सकती है। ऑफिस में आपको सहकर्मियों के साथ अच्छे तालमेल बनाए रखने होंगे, इससे आपको लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को आज पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने व्यवहार में कुछ परिवर्तन देख सकते हैं। कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों से जुड़ा हुआ कोई मामला सुलझ सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता मिल सकती है। आप अपनी मेहनत से सभी कार्य सफल करेंगे। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक आज कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। ज्यादातर आपका समय घूमने-फिरने में व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना बन रही है। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। बच्चों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों को अचानक धन लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। थोड़ी मेहनत में आपको अधिक सफलता हासिल होगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।