3 शुभयोग बनने से माता लक्ष्मी की इन राशि वालों पर रहेगी कृपा, बढ़ेगी इनकम, निवेश में होगा फायदा

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति की वजह से मनुष्य के जीवन, परिवार, नौकरी, व्यापार पर प्रभाव पड़ता है। यदि ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से हर क्षेत्र में शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण परेशानी उत्पन्न होने लगती है। ग्रह-नक्षत्रों में लगातार होने वाला बदलाव ब्रह्मांड में कई योग बनाता है जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। आपको बता दें कि आज ध्रुव और श्रीवत्स नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं, इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। आखिर यह तीनों शुभ योग किन राशियों के लिए फायदेमंद साबित होंगे और किन राशियों को विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। भावनात्मक तौर पर आप किसी बात को लेकर काफी बेचैनी महसूस करेंगे। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना बैठना होगा, जिसका आपको आगे चलकर फायदा मिल सकता है। आपकी कमाई सामान्य रहेगी, इसलिए खर्चों पर भी काबू रखें। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहने वाला है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप गंभीरता से सोच-विचार कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को इस शुभ योग का अच्छा नतीजा मिलेगा। काफी लंबे समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। पैसा कमाने के बहुत से जरिए हाथ लगेंगे, इसलिए आप इनको अपने हाथ से फिसलने मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। व्यापार में आप लगातार उन्नति हासिल करेंगे। मुश्किल परिस्थितियों का डटकर सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों की कोई अधूरी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। आपके लिए यह शुभ योग बेहतर साबित होने वाले हैं। आप अपने परिवार की खुशियों का पूरा ध्यान देंगे। किसी पुराने निवेश का आपको भारी लाभ मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित फल मिलेगा। दुश्मनों से छुटकारा प्राप्त होगा। आप अपने कारोबार में विस्तार कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। बच्चों की तरफ से चिंता लगी रहेगी। आप बेवजह का तनाव ना लें। पैसों का लेनदेन करते समय आपको सतर्क रहना होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों की जिंदगी बेहतर होने की संभावना है। यह तीनों शुभ योग आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने वाले हैं। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। परिवार के सभी लोगों के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। कामकाज की परेशानियां दूर हो सकती है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से अंतिम रूप देने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। आपको नौकरी के क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी परंतु आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप कोई भी निवेश करने से बचें अन्यथा आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है। घर-परिवार की जरूरतें पूरी करेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय कठिन रहेगा। आपको कई क्षेत्रों से फायदा मिलेगा तो कई जगह नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। किसी काम में आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आखिर में आपको कामयाबी हासिल होगी। जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग देगा। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं उनका समय मिलाजुला रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपको अपने कार्य स्वयं पूरे होंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जो हर कठिन परिस्थिति का सामना करने की हिम्मत देगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आप बेहद खुश रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के लिए यह शुभ योग फायदेमंद साबित होगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कामकाज के तरीकों में सुधार आने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। जरूरी कामों में प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है। आप अपनी होशियारी से अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। निवेश संबंधित कार्यों में आपको फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। शुभ योग की वजह से आमदनी के नए स्रोत हासिल होंगे। घर-परिवार के लोगों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जिंदगी सुखद रहेगी। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। किसी नई योजना में आपको सफलता मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीत सकते हैं। लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आपकी सेहत में सुधार आएगा। रियल एस्टेट से संबंधित निवेश में आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। रिश्तेदारों से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने सोचे हुए कामों में लगातार तरक्की हासिल करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। आप की आमदनी में कमी आएगी घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं पर भली-भांति ध्यान देने की आवश्यकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।