स्वरा-फहाद के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें आई सामने, राहुल गांधी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक पार्टी में हुए शामिल

स्वरा भास्कर बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्री हैं। स्वरा भास्कर ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों फैंस के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। स्वरा भास्कर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों और चर्चा में बनी रहती है। बता दें कि स्वरा भास्कर ने 6 जनवरी 2023 को विशेष विवाह अधिनियम के तहत फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद कपल ने 13 मार्च 2023 को एक पारंपरिक तेलुगु विवाह समारोह में शादी की।

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसी बीच स्वरा भास्कर और अहमद अहमद के वेडिंग रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, बीते दिन दोनों ने दिल्ली में भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की खुशियों में शामिल होने के लिए राजनीति जगत के तमाम दिग्गज पहुंचे थे।

आपको बता दें कि स्वरा और फहाद अहमद के प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर रिसेप्शन तक दिल्ली में हुई है। बीते दिन स्वरा और फहाद ने दिल्ली के एयरफोर्स ऑडिटोरियम में अपनी शादी की भव्य रिसेशन पार्टी का आयोजन किया था।

स्वरा भास्कर ने अपने विशेष देने के लिए बेहद खूबसूरत लहंगा चुना था। उन्होंने अपनी रिसेप्शन पार्टी में गोल्डन एम्ब्राइडरी के साथ पिंक और रेड कलर के कॉन्बिनेशन वाले लहंगे को पहना हुआ था। अभिनेत्री इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। स्वरा भास्कर ने एक स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, मांग टीका, कुछ चूड़ियां और एक बड़ी रिंग के साथ अपने लुक को पूरा किया।

वहीं अगर हम स्वरा भास्कर के दूल्हे मिया फहाद अहमद के लुक की बात करें तो उन्होंने अपनी शादी के रिसेप्शन के लिए आइवरी एंड गोल्डन कॉन्बिनेशन वाली शेरवानी पहनी हुई थी।

इस ग्रैंड रिसेप्शन के दौरान न्यूली वेड कपल ने जमकर तस्वीरें खिंचवाई। फहाद अहमद अपनी दुल्हनिया स्वरा भास्कर के गाल पर किस भी करते नजर आए।

स्वरा और फहाद की खुशियों में शामिल हुए राजनीति के दिग्गज

आपको बता दें कि राजनीति जगत से भी कई हस्तियां स्वरा और फहद की खुशियों में शामिल होने के लिए पहुंची हुई थी। इस कार्यक्रम में राजनेताओं से लेकर लेखकों तक, कई प्रसिद्ध लोगों ने शिरकत की। नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए।

पार्टी में मशहूर लेखक और राजनेता शशि थरूर भी मौजूद थे।

वहीं स्वरा और फहाद ने रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था। इस दौरान राहुल गांधी ने स्वरा और फहाद के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात भी स्वरा और फहद के रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे और उन्होंने न्यूली वेड कपल को शुभकामनाएं दी।

स्वरा और फहद की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन भी शामिल हुईं। इस दौरान जया बच्चन व्हाइट और येलो कॉम्बिनेशन के कुर्ते में चेहरे पर मास्क लगाए हुए दिखाई दी थीं।

वहीं इससे पहले स्वरा और फहाद ने कव्वाली नाइट का आयोजन किया था, जिसमें समाज पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे थे। इस दौरान स्वरा उनके साथ काफी बातचीत करती हुई दिखीं।