“तारक मेहता…” के टप्पू और बबीता जी की वायरल रोमांटिक तस्वीर की सच्चाई आई सामने, पूरी बात जानिए

टीवी के ऐसे कई शोज हैं, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बने हुए हैं। आजकल के समय में ज्यादातर लोग कॉमेडी शो काफी पसंद करते हैं। वैसे देखा जाए तो टीवी पर बहुत से कॉमेडी शो आते हैं परंतु इन्हीं में से एक “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” शो लगातार दर्शकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

जी हां, इस शो को लोग सबसे ज्यादा देखना पसंद करते हैं। इस शो के अंदर सभी कलाकारों ने अपनी अपनी भूमिका बखूबी तरीके से निभाई है। यह शो बीते 13 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है और इस शो के सभी कलाकारों ने घर-घर में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। टीआरपी के मामले में भी यह शो हमेशा आगे ही रहता है।

तारक मेहता के उल्टा चश्मा के सभी कलाकारों की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है और सभी कलाकार हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। परंतु इस शो में अगर कोई सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है तो वह बबीता जी हैं। जी हां, इस शो में बबीता जी का किरदार अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने निभाया है। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह अपने फैंस के बीच कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती है। जिसे फैंस बहुत पसंद करते हैं।

मुनमुन दत्ता ना सिर्फ अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करती हैं बल्कि फैंस उनसे जुड़ी हुई छोटी से छोटी बातें जानने के लिए उत्सुक नजर आते हैं। मुनमुन दत्ता का हर पोस्ट सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो जाता है। इसी बीच एक बार फिर से मुनमुन दत्ता की एक तस्वीर चर्चा में आई है, जिसके पीछे की सच्चाई जानने के बाद आप खुद आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

आपको बता दें कि बीते काफी समय से अभिनेत्री मुनमुन दत्ता का अपने को—स्टार “टप्पू” यानी राज अनादकट के साथ अफेयर की खबरें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले ही राज अनादकट और मुनमुन दत्ता की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी, जो सुर्खियों में बनी हुई थी। इस तस्वीर के अंदर मुनमुन दत्ता और राज अनादकट एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आ रहे थे। परंतु अब इस तस्वीर की सच्चाई क्या है? वह सामने आ गई है।

दरअसल, राज अनादकट और मुनमुन दत्ता की इस तस्वीर को क्रॉप किया गया था। इस तस्वीर में सिर्फ राज और मुनमुन ही नहीं थे बल्कि उनके साथ एक तीसरा शख्स और भी मौजूद था जिसे क्रॉप करके यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि इस तस्वीर के अंदर सिर्फ राज और मुनमुन ही थे. परंतु तीसरा शख्स “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” शो के गोली यानी कुश शाह थे। इस पूरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि मुनमुन दत्ता ने सिर्फ टप्पू का ही हाथ नहीं पकड़ रखा था बल्कि उन्होंने गोली का भी हाथ थामा हुआ था। अब सोशल मीडिया पर इन तीनों की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” का हिस्सा साल 2008 से हैं। वहीं अगर हम राज अनादकट की बात करें तो उन्होंने साल 2017 में इस शो में एंट्री की थी। उन्होंने इस शो के एक्टर भव्या गांधी को रिप्लेस किया था।