जानिए सरोज खान की मौत ने फैंस को क्यों दिलाई माइकल जैक्सन की याद

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने साल 2020 में आज एक और चमकता सितारा खो दिया है। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का गुरुवार देर रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 71 वर्षीय सरोज खान ने अपने करियर में 35 साल से ज्यादा समय तक कोरियोग्राफी की। जिसमें उन्होंने करीब 2000 से ज्याद गानों को कोरियोग्राफ किया। बॉलीवुड में भले ही सरोज खान की माधुरी दीक्षित के साथ जोड़ी मस्त रही लेकिन उनकी मौत अचानक अमेरिका के चर्चित पॉप सिंगर-डांसर माइकल जैक्सन की याद दिला रही है।

अगर मौटे तौर पर देखा जाए तो सरोज खान और माइकल जैक्सन में कोई समानता नहीं नजर आता है। क्योंकि दोनों ही अलग-अलग दुनिया से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति थे। सरोज खान जहां बॉलीवुड कोरियोग्राफर थी तो वहीं माइकल जैक्सन अंग्रेजी पॉप सिंगर थे। लेकिन आज आपको इन दोनों दिग्गजों के बीच कुछ ऐसी समानताएं बताएंगे जिसे जानकर आपको भी हैरानी होगी।

दोनों हस्तियां थी डांस के दिवाने

आपको बता दें अंग्रेजी पॉप सिंगर माइकल जैक्सन जहां पश्चिमी देशों समेत कई अन्य देशों में अपनी सिंगिंग और डांस के लिए पहचाने जाते थे। वहीं दूसरी ओर सरोज खान बॉलीवुड में अपनी कोरियोग्राफी के जरिए एक ऐसा मुकाम हासिल किया जिसके परिचय की आज जरूरत नहीं पड़ेगी। सरोज खान ने अपने एक इंटरव्यू में माइकल जैक्सन का जिक्र करते हुए बताया था कि माइकल जैक्सन ने डांस को एक नई ऊंचाई दी है। उनका मून वॉक और ब्रेकडांस न सिर्फ पश्चिमी देशों में बलकि भारत में भी डांस प्रेमियों को तोहफा दिया। वैसे ही सरोज खान की कोरियोग्राफी भी बॉलीवुड के कई स्टार्स के लिए तोहफे समान थी।

दोनों की मौत का कारण भी समान

अपने करियर में डांस के प्रति समर्पित इन दोनों हस्तियों में एक समान बात भी देखने को मिली है। जैसे माइकल जैक्सन की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई वैसे ही सरोज खान की मौत का कारण भी कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। माइकल जैक्सन की मौत की तारिख 25 जून 2009 में हुई थी।

सरोज खान ने किए थे माइकल के कई स्टेप्स कॉपी

 

खबरों की मानें तो लाखों करोड़ों फैंस की तरह सरोज खान भी माइकल जैक्सन के डांसिंग की दीवानी रही थी। सरोज खान माइकल जैक्सन के डांसिंग स्टाइल से काफी इंम्प्रेस हुई थी और उन्होंने कई फिल्मों में माइकल जैक्सन के स्टाइल और मूव्स को कॉपी किया था। सरोज ने 1990 में आई फिल्म थानेदार में तमा-तमा गाने में संजय दत्त से माइकल जैक्सन के स्टेप्स करवाए थे। जिसे जैक्सन के पॉपुलर गाने Bad से ही कॉपी किया गया था।

नहीं होगी सरोज खान की प्रेयर मीट

बता दें बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को निधन से पहले 20 जून को मुंबई स्थित बांद्रा के गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद सरोज खान को बचाया नहीं जा सका। वहीं सरोज खान के बच्चों ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस की वजह से उनकी प्रेयर मीट नहीं होगी।