यदि मिलने लगे ये 5 संकेत तो समझिए आपके घर जल्द आने वाली हैं मां लक्ष्मी, स्वागत की तैयारी कर दें शुरू

संसार में हर मनुष्य यही चाहता है कि उसको अपने जीवन में कभी भी किसी प्रकार की कमी ना हो। हर कोई अपना जीवन सुख-सुविधाओं से जीना चाहता है लेकिन सुख-सुविधाओं की चीज़ों के लिए पैसों की जरूरत होती है और पैसा कमाने के लिए लोग दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं। बहुत कम लोगों को ही अपनी मेहनत का उचित फल मिल पाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि रहती है उस व्यक्ति को कम मेहनत में अधिक सफलता मिलती है और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

हर कोई माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करना चाहता है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि पूर्वक मां लक्ष्मी जी की पूजा उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी जी की कृपा से व्यक्ति कम समय में ही धनवान बन सकता है लेकिन अगर मां लक्ष्मी किसी व्यक्ति से नाराज हो जाएं, तो बहुत कम समय में ही अर्जित धन का नाश भी हो जाता है। इसीलिए लोग रोजाना मां लक्ष्मी जी की पूजा उपासना करके उन्हें प्रसन्न करने में लगे रहते हैं।

ऐसा माना जाता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी जी के घर आगमन से पहले कई संकेत मिलते हैं। आज हम आपको 5 प्रमुख संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

घर में चिड़िया का घोंसला

अगर आपके घर में चिड़िया घोंसला बनाती है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। कबूतर को छोड़कर अगर घर में चिड़िया घोसला बनाएं या अंडे दे तो यह धन आगमन का संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि मां लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बरसने वाली है। इसके साथ ही आय के नए स्रोत भी खुलने वाले हैं। इससे आपकी आमदनी में भी इजाफा होगा।

घर में चीटियां आना

अक्सर हम सभी लोगों ने अपने घर में देखा होगा कि चीटियों का झुंड आ जाता है। अगर घर के मुख्य द्वार पर काली चीटियों का झुंड दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि बहुत ही जल्द आपके घर में धन की देवी माता लक्ष्मी जी का आगमन होने वाला है।

गन्ना खाने की इच्छा या गन्ना घर लेकर आना

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, अगर गन्ना खाने की इच्छा होती है या फिर गन्ना लेकर घर आने को बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब यह होता है कि बहुत ही जल्द धन की देवी मां लक्ष्मी आपके घर में दस्तक देने वाली हैं। आपको बता दें कि माता लक्ष्मी जी को गन्ना अति प्रिय है। इसलिए गन्ना धन आगमन का संकेत होता है। वहीं भगवान गणेश जी को प्रसाद में गन्ना भेंट किया जाता है।

उल्लू दिखाई देना

माता लक्ष्मी जी का वाहन उल्लू होता है। ऐसी मान्यता है कि घर के आसपास उल्लू का दिखाई देना या फिर उल्लू का रहना बहुत ही शुभ माना गया है। अगर आपको उल्लू दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि बहुत ही जल्द धन की देवी माता लक्ष्मी जी का आपके घर में आगमन होने वाला है और मां लक्ष्मी की कृपा से आप बहुत ही जल्द धनवान बन सकते हैं।

झाड़ू लगाते हुए देखना

अगर आप सुबह उठने के बाद किसी व्यक्ति को झाड़ू लगाते हुए देखते हैं, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। आपको बता दें कि झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी जी से होता है। अगर आपको इस तरह का संकेत मिलता है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि आप बहुत ही जल्द धनवान बनने वाले हैं।