भाई के सिर पर बर्फ मलती दिखी नन्हीं समीशा, शिल्पा शेट्टी के बच्चों के इस क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। ये अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और फैशन स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम किया है और इन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। मौजूदा समय में दुनियाभर में शिल्पा शेट्टी के चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में है।

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने के अलावा अपने परिवार के प्रति भी समर्पित रहती हैं। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वह अक्सर पति राज कुंद्रा और बच्चों वियान व समीशा के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फैंस के बीच अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने Siblings Day के मौके पर अपने बच्चों का एक बेहद ही क्यूट वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा अपने भाई वियान के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में वियान के सिर पर लगी चोट पर समीशा बर्फ के टुकड़े से सेंक लगाती हुई दिख रही हैं। शिल्पा शेट्टी के बच्चों का ये क्यूट वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है।

भाई वियान के सिर पर बर्फ मलती नजर आई समीशा

दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने Siblings Day 2023 के मौके पर अपने दोनों बच्चों का एक बेहद प्यारा वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि समीशा भाई वियान के सिर पर लगी चोट पर बर्फ से सेक दे रही हैं। वीडियो में समीशा से पूछा जा रहा है कि “वह क्या कर रही है।” इस पर वह बताती है कि मैं आइस लगा रही हूं।

फिर समीशा कहती है क्योंकि मेरे भाई को यहां चोट लग गई है, इसलिए मैं आइस लगा रही हूं। इसके बाद समीशा अपने भाई को करीब लाकर कहती है “माय बेबी, माय लिटिल क्यूट बेबी।” इस वीडियो में दोनों भाई-बहन के बीच की क्यूट बॉन्डिंग पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं।

इस वीडियो में समीशा वाइट और ऑरेंज कपड़ों में नजर आ रही है। इसके साथ समीशा ने दो चोटियां बनाई हुई है। इस लुक में समीशा बेहद क्यूट लग रही है। वहीं वियान ब्लू कपड़ों में नजर आ रहे हैं।


शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “भाई-बहन सबसे अच्छे होते हैं, भले वो आपके सिर में पंच मारें लेकिन वो चोट पर बर्फ भी लगाते हैं। Sibling’s Day (और हर दिन), मेरे लिए मेरे दिल के इन दोनों हिस्सों को साथ देखने से अधिक मोटिवेट करने वाला कुछ और नहीं है।” शिल्पा शेट्टी के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो शिल्पा शेट्टी बहुत ही जल्द निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी की अपकमिंग वेब सीरीज “इंडियन पुलिस फोर्स” में नजर आएंगी। इस शो की शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी घायल भी हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें लंबे समय के लिए रेस्ट लेना पड़ा था। शिल्पा शेट्टी की यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।