05 नवंबर 2021 राशिफल: आज इन 8 राशि वालों के सारे कष्ट होंगे दूर, सुनने को मिलेगी कोई बढ़िया खबर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 05 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। जरूरतमंदों की भलाई जैसे कार्य करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। अचानक आर्थिक फायदा होने के योग्य हैं। भूमि व भवन इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बन सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की मदद मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद ले सकते हैं। करियर के क्षेत्र में बेहतरीन मुकाम हासिल करेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपनी चतुराई से रुके हुए कार्य पूर्ण कर सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है, कोई लाभदायक समझौता होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। कुछ मामलों में पैसा रुक सकता है। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले सोच विचार जरूर कीजिए। दोस्तों की मदद से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किसी खास काम में पिताजी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। बिजनेस को लेकर नई योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत नरम-गरम रहेगी। कुछ कामों में कठिन मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। कुछ मामलों में भाग्य साथ दे सकता है परंतु आप अपनी किस्मत के भरोसे ना बैठें, आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेगी। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कार्यालय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। निवेश में अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आज कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम ना उठाएं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। विदेश में नौकरी करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। पैसों के मामले में माता-पिता का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। अनुभवी व्यक्तियों से मिलना-जुलना हो सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कानूनी मामलों से दूर रहें। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक कामयाबी मिल सकती है। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके जीवन की बहुत सी परेशानियों का समाधान निकल सकता है। मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। जल्दीबाजी में कदम उठाना ठीक नहीं है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। तरक्की के नए मार्ग हासिल होंगे। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। कामकाज में खूब मन लगेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में अच्छा लाभ देगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। कामकाज में की गई कोशिश सफल रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। बच्चों की तरफ से कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। घरेलू खर्चों पर थोड़ा लगाम रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुसंगति से दूर रहें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट होने की संभावना अधिक नजर आ रही है, इसलिए खानपान पर नियंत्रण रखना जरूरी है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।