बिग बॉस -सीजन 14 का इन सितारों ने ठुकराया इनविटेशन, ऐसा करने की यह बड़ी वजह आई सामने

बिग बॉस के बारे में कुछ बताने की हमे जरूरत नहीं है| अभिनेता सलमान खान द्वारा मैनेज किये जाने वाले इस शो के लाखों दीवाने हैं| हर बार लोगों में यह उत्सुकता रहती है के इस बार कोन कांटेस्टेट्स आने वाले हैं और कौन अपना नाम बनाने वाला है| खबरों के अनुसार बिग बॉस के सीजन 14 की शुरुआत सितम्बर महीने में हो सकती है| अभी कुछ ही दिनों पहले उन बड़े सितारों की खबर सामने आई थी जो के बिग बॉस 14 का हिस्सा बन सकते हैं|

आज की हमारी यह खबर उन्ही सितारों से जुडी हुई है| आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने बोग बॉस के घर जाने से इनकार कर दिया| किसी किसी ने तो साफ़ ही कह भी दिया के वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं| तो च्लिय्ते हम आपको बताते है कौन हैं वो सेलेब्रिटीज :

बिग बॉस शुभांगी अत्रे

शुभांगी अत्रे

“भाभी जी घर पर हैं” जैसे बड़े शो में नजर आने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के इस बार बिग बॉस में नजर आने की खबरे चर्चाओं में थीं| पर शुभांगी नें इसका खंडन करते हुए साफ़ किया है के उन्हें ऑफर तो आया था लेकिन उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है| साथ ही उन्होंने कारण बताते हुए कहा के अपने चल रहे शो “भाभी जी घर पर हैं” को बीच में छोडकर वो नहीं आ पाएंगी|

अध्ययन सुमन

अध्ययन सुमन की बिग बॉस में एंट्री को लेकर कई दिनों से मीडिया में खबरे चल रही थीं| लेकिन अब अध्ययन का इस पर बड़ा बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने बोग बॉस में जाने से साफ़ इंकार किया है| उन्होंने अपने फैन्स ट्वीट के जरिये कहा है के- “अगर दुनिया खत्म भी होने वाली होगी तो भी मैं नहीं जाने वाला”| साथ ही उन्होंने कहा यह मेरे करियर गोल्स में शामिल नहीं है|

बिग बॉस तेजस्वी

तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश की बात करें तो ये ‘खतरों के खिलाडी’ जैसे शो की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं| इसके साथ ही इन्हें बिग बॉस शो से पिछले साल भी आमंत्रण आया था और इस साल भी दिया गया| पर दोनों ही बार इन्होने इसे मना कर दिया|

राजीव सेन

बता दें के राजीव सेन सुष्मिता सेन के भाई हैं जो के इन दिनों काफी चर्चा में हैं| खबरे आई थीं के राजीव भी इस साल शो में नजर आने वाले हैं| पर अभी हाल ही में राजीव ने सामने आकर कहा है के ये महज़ अफवाहे हैं और उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है| साथ ही उन्होंने बताया के उनके पास 2019 में भी इसका ऑफर आया था|

चाहत खन्ना

सुपरहिट शो “बड़े अच्छे लगते हैं” में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री चाहत खन्ना अभी मिका सिंह के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चाओं में थीं| और अब उन्हें बिग बॉस में आने के लिए भी एप्रोच किया गया था हालाँकि इन्होने इस इनवाईट को ठुकरा दिया है|

सुरभि ज्योति

मशहूर टीवी धारावाहिक में नजर आने वाली अभिनेत्री सुरभि ज्योति को भी बिग बॉस के घर से बुलावा आया था| इस साल तो फैन्स को भी लग रहा था के सुरभि शो में नजर आ सकती हैं| पर सुरभि ने सबको तब चौका दिया जब उन्होंने इस शो के ऑफर को मन कर दिया|

तो ये थी उन तमाम लोगों की लिस्ट जिन्होंने बिग बॉस के घर जाने से अपने पाँव पीछे ले लिए और बिग बॉस के एप्रोच को मन कर दिया|