दिवाली पर घर के मुख्य द्वार पर लगा लें यह चीजें, पूरे साल घर में आएगा पैसा, खूब मिलेगी तरक्की

दीपावली का त्यौहार हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है। कुछ ही दिन में दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा। दिवाली से पहले लोग अपने घर की साफ सफाई करते हैं और घर को सजाने के लिए तरह-तरह की चीजें बाजार से खरीद कर लाते हैं। दीपावली के त्यौहार पर चारों तरफ खुशी का माहौल बना रहता है। घर, दुकानें, ऑफिस आदि की जमकर सजावट की जाती है। लोग अपने घरों को सजाने के लिए तरह-तरह की चीजें लगाते हैं। फूलों, लाइटिंग, बंदनवार आदि कई चीजों का इस्तेमाल सजावट के लिए किया जाता है।

ऐसी मान्यता है कि अगर दीपावली पर घर के मुख्य द्वार पर कुछ खास चीजें लगा ली जाएं तो यह बहुत अशुभ होती है, इससे घर के अंदर पूरे साल सुख-समृद्धि बनी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि घर में रहने वाले सभी सदस्यों को पूरे साल तरक्की मिलती है और धन लाभ प्राप्त करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि दीपावली के शुभ अवसर पर माता लक्ष्मी जी का आपके घर में आगमन हो तो आप अपने घर की सजावट करते समय इन चीजों का उपयोग जरूर कीजिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

इन चीजों का इस्तेमाल सजावट में करें

लक्ष्मी जी के चरण

दीपावली के शुभ त्यौहार पर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर धन की देवी माता लक्ष्मी जी के चरण जरूर लगा लीजिए परंतु आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आप माता लक्ष्मी जी के चरण ऐसे लगाइए जैसे घर के अंदर की ओर आते हुए हों। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे पूरे साल घर के अंदर माता लक्ष्मी जी का वास रहता है और जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होती हैं।

स्वास्तिक

स्वास्तिक बहुत ही शुभ माना जाता है। आप दीपावली पर अपने घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाएं। ऐसी मान्यता है कि इससे पूरे साल भर में सुख समृद्धि बनी रहती है। अगर संभव हो तो आप चांदी का स्वास्तिक दरवाजे पर लगा सकते हैं। अगर ऐसा नहीं हो सके तो आप रोली से स्वास्तिक बना लें। इससे घर के अंदर नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती है और घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

चौमुखा दीपक

आप दीपावली पर अपने घर के मुख्य द्वार पर चौमुखा दीपक जलाना ना भूलें। ऐसा करने से आपके घर के अंदर की सारी नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

रंगोली

दीपावली पर लोग अपने घर के मुख्य द्वार, आंगन में रंगोली बनाते हैं। रंगोली से घर की सजावट और सुंदरता बहुत अधिक बढ़ जाती है परंतु इसका महत्व सुंदरता से कहीं अधिक है। जी हां, घर में सुख समृद्धि लाने के लिए आप रंगोली के पास एक कलश में पानी भी भर कर रख दीजिए।

तोरण

दीपावली के मौके पर लोग अपने घर को सजाने के लिए तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आजकल बाजार में सजावट के लिए बहुत सी चीजें उपलब्ध हैं। भले ही आप अपने घर को सजाने के लिए ताजे फूलों या प्लास्टिक के फूलों का इस्तेमाल कर रहे हों परंतु आप अपने घर के मुख्य द्वार पर आम और केले के पत्तों का तोरण जरूर लगाएं। अगर संभव हो सके तो पांचों दिन आप तोरण लगा रहने दीजिए।