नाखूनों के बार बार टूटने की समस्या से हैं परेशान, तो जरूर करें लहसुन के इन नुस्खों का इस्तेमाल

लडकियों के बीच चेहरे के साथ साथ बालों और नाखूनों को खूबसूरत बनाने का चलन भी काफी अधिक देखने को मिलता है| और ऐसे में आज हम अक्सर ऐसा देखते हैं के लडकियाँ अपने बालों के साथ साथ अपने नाखूनों पर भी काफी अधिक ध्यान देती हैं| इसके पीछे की वजह है नेल पेंट्स और उनसे बनने वाले डिजाईन्स का चलन जो के अब काफी अधिक देखने को मिल जाता है| पर कुछ लडकियाँ बार बार नाखूनों के टूट जाने की दिक्कत के चलते काफी परेशान रहती हैं क्योंकि जब नेल्स ही नही होंगे तो भला वो उनकी स्टाइलिंग कैसे करेंगी|

पर हम आपको बता दें के हमारी आज की यह पोस्ट ऐसी ही लडकियों के लिए बेहद ही उपयोगी होने वाली है क्योंकि अपनी इस पोस्ट में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बतायेंगे जो के आपके नाखूनों को ग्रो करने के साथ साथ उन्हें पहले से मजबूत बनाने में भी आपको मदद करेगा| तो चलिए हम आपको बताते हैं के इस घरेलू नुस्खे का आखिर इस्तेमाल कैसे करना है|

क्यों बार बार टूट जाते हैं नाखून

पोषण की कमी शरीर में होने वाली लगभग हर दिक्कत की वजह होती है नाखूनों के टूटने के पीछे भी इसका एक बड़ा हाथ होता है| और इसके साथ साथ हार्मोनल चेंजेस और गलत आदतें भी इसकी ज़िम्मेदार होती है| अक्सर ही महिलाओं को घर में काम करने पड़ते हैं और जब जब वो कोई पानी का काम करती हैं तो इससे नाखूनों पर भी पानी लगता है और इससे वो कमजोर हो जाते हैं और बार बात टूटने लगते हैं|

लहसुन के इस्तेमाल से दूर होगी ये परेशानी

पहला तरीकाः

यह उपाय करने के लिए आपको सबसे पहले दो लहसुन की कलियों को लेना है उन्हें अच्छे से छील लेना है| और इसके बाद इन्हें अपने नाखूनों पर रगड़ना है| कम से कम भी आपको ऐसा 10 मिनट के लिए करना है| और फिर आपके नाखून पहले से काफी मजबूत हो जायेंगे और उनकी ग्रोथ भी बढ़ जाएगी|

दूसरा तरीकाः

आपको इसके लिए सबसे पहले लहसुन की 5-6 कलियों को लेना है और इन्हें छीलकर काट लेना है| अब इसके बाद आपको इसमें जैतून या नारियल के तेल को मिलाना और और इसे एक रात के लिए छोड़ देना है| और अगले दिन आपको इसे एक स्प्रे बोतल में पलट देना है और हर दिन सुबह शाम इसे स्प्रे करके हल्की मसाज करनी है|

क्यों फायदेमंद है लहसुन का नुस्खा

लहसुन के बारे में अगर आप न जानते तो तो हम आपको बता दें के इसमें मैग्‍नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम भरपूर मात्र में पाए जाते हैं और इसे नाखूनों पर लगाने से उनमे ब्लड का फ्लो सुधरने लगता है| और जब नाखूनों में अच्छा रक्त का संचार होने लगता है तो वो अधिक मजबूत और चमकदार भी हो जाते हैं| साथ ही लहसुन नाखूनों के इन्फेक्शन को भी दूर करने में अति लाभदायक माना जाता है|

याद रखें ये बात

आपको इन उपायों का लाभ तभी नजर आएगा जब आप इन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगे और साथ ही डाइट में प्रोटीन और फैटी एसिड जैसे तत्वों को शामिल करेंगे|