सावन के पवित्र महीने में शनिवार को करें ये 5 उपाय, शनि दोष से मिलेगा छुटकारा, मनोकामना होगी पूरी

हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत महत्व माना जाता है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। यह महीना भगवान शिव जी को अति प्रिय है। भक्तों को इस समय का बेसब्री से इंतजार रहता है। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव जी की विशेष पूजा अर्चना और अभिषेक करके भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग सावन के महीने में भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करते हैं उनके जीवन की तमाम परेशानियां दूर हो जाती हैं और भोलेनाथ हर मनोकामना पूरी करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में कुछ साधारण से उपाय करके शनिदेव की बुरी दृष्टि से भी बचा जा सकता है। जैसा कि ज्यादातर सभी लोग जानते हैं शनि देव न्याय और कर्म फल दाता माने जाते हैं। ऐसा बताया जाता है कि जो लोग भगवान शिव जी की भक्ति करते हैं उनके ऊपर शनि देव अपनी बुरी दृष्टि नहीं डालते हैं। अगर आप अपने जीवन की दु:ख परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सावन महीने में शिव जी के कुछ खास उपाय कर सकते हैं। इससे शनि दोष से मुक्ति मिलती है। आप यह उपाय सावन महीने में शनिवार के दिन कर सकते हैं।

सावन महीने में शनिवार को करें यह उपाय

1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, न्याय के देवता शनि देव खुद भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करते हैं। अगर आप सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव जी के साथ-साथ शनिदेव की पूजा अर्चना करते हैं तो इससे आपको लाभ अवश्य प्राप्त होगा और शनि दोष से छुटकारा मिलेगा। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख आएगा।

2. अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि देव की बुरी दशा चल रही है तो ऐसी स्थिति में सावन महीने में शनिवार के दिन शाम को स्नान करने के पश्चात पीले या सफेद रंग के कपड़े धारण कर लीजिए। उसके बाद आप एक तांबे का लोटा लेकर उसमें काले तिल के कुछ दाने डालकर इससे शिवलिंग का अभिषेक कीजिए। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे शिवजी आपसे प्रसन्न होंगे। अगर शिव जी आपसे प्रसन्न हो जाएं तो शनि देव की बुरी दशा से भी छुटकारा मिलेगा।

3. आप सावन के पवित्र महीने में हर शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ ही जल में तिल मिलाकर वृक्ष पर पानी अर्पित कीजिए। अगर पेड़ के नीचे शिवलिंग है तो आप उसका भी इसी जल से अभिषेक कर सकते हैं। इस सरल से उपाय को करने से शनिदेव का बड़े से बड़ा प्रकोप भी दूर हो सकता है।

4. सावन में शनिवार के दिन आप अपने घर के मंदिर में शिव जी को घी का और शनि देव को सरसों के तेल का दीपक लगाएं। इसके बाद आपको सच्चे मन से दोनों देवताओं का ध्यान करते हुए अपनी सभी प्रकार की समस्याओं को बताना होगा। ऐसा करने से बहुत ही शीघ्र जीवन के दुखों का अंत होता है और शनि दोष से भी छुटकारा मिलता है।

5. आप सावन के पवित्र महीने के हर शनिवार को स्नान करने के पश्चात हाथ में रुद्राक्ष की माला थाम लीजिए। आपको बता दें कि भगवान शिव जी को रुद्राक्ष अति प्रिय है। अगर आप रुद्राक्ष की माला से शनि देव के मंत्रों का जाप करते हैं तो इससे आपको लाभ मिलता है। विशेष रूप से सावन के महीने में अगर आप जाप करेंगे तो शनि दोष से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं बल्कि रुके हुए कामों में भी सफलता मिलती है और किस्मत साथ देने लगती है।