Today Horoscope 14 September: इन 4 राशियों को भाग्य के बलबूते मिलेगा धन, सितारे रहेंगे मेहरबान

Today Horoscope 14 September 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

14 September 2020 Horoscope | 14 सितंबर 2020 राशिफल

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज आपको अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा आपकी कोई प्रिय वस्तु गुम हो सकती है। पारिवारिक तालमेल बेहतर रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत से आपके आत्मविश्वास का स्तर मजबूत रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में सुधार आने की संभावना है। आज आप किसी भी कार्य में जल्दी बाजी ना दिखाएं अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। बच्चों की तरफ से परेशानियां दूर होंगी। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंधित मामलों में आज आप भाग्यशाली साबित रहेंगे। आप अपने अच्छे व्यवहार और मीठी-मीठी बातों से अपने प्रिय का दिल जीत सकते हैं। अगर आप आज निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उस पर रोक लगा दीजिए क्योंकि आज का दिन निवेश संबंधित कार्यों के लिए शुभ नहीं है। आप किसी भी मामले में तुरंत निर्णय लेने से बचें। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों की आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज धन कमाने के कई जरिए हाथ लग सकते हैं। किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा। वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का मन किसी बात को लेकर चिंतित हो सकता है। आप बेवजह तनाव लेने से बचें। गलत खानपान की वजह से पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। काफी लंबे समय बाद आप अपने पुराने मित्र से मुलाकात करके काफी खुश रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन सफलता दायक रहने वाला है। हर क्षेत्र में आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आपको लाभ मिलने की संभावना है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। आप अपनी बुद्धिमानी का प्रयोग करके अपने कुछ अधूरे कार्य पूरे कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। विशेष रूप से राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप अपने व्यापारिक स्थिति में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम रहने वाला है। लेन-देन जैसे कार्य करने से बचना होगा। कुछ जरूरी कामों में आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। काम के साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन व्यय होने की संभावना बनी हुई है, इसलिए जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों से अच्छा गुजरने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। ईश्वर की आराधना में आपका अधिक मन लगेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जिनके सहयोग से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। निवेश संबंधित कार्यों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। इसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन खास रहने वाला है। विशेष रूप से जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वह अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आपके बीच चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। आपके संबंधों में मजबूती आएगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के लोगों के साथ आप बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आपके गुप्त शत्रु आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, इसलिए संभल कर रहें। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे परंतु नियमित देखरेख से स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। व्यापार में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों की स्थिति बेहतर होगी। धन संबंधित योजनाओं में सफलता मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका भाग्य प्रबल रहने वाला है। किस्मत के सहारे आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा।