राशिफल: जानिए सावन का दूसरा सोमवार किन-किन राशियों के लिए होगा शुभ

मेष:

आज सावन का दूसरा सोमवार आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इसलिए अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा से काम करें। हालांकि आज के दिन अपने आप पर आपको अभिमान हो सकता है लेकिन इससे बचना ही अच्छा होगा। आज के दिन दूसरों को भी महत्व दें। नए वस्त्र खरीदने का विचार कर सकते हैं। वाहन चलाने से परहेज करें। कामकाज को लेकर कोई नजदीकी यात्रा आपके लिए भविष्य का रास्ता फायदे वाला बना सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

वृष:

वृष राशि के लोग आज खुद पर ज्यादा ध्यान देने वाले हैं। लेकिन फजूल खर्चों से खुद को कंट्रोल करें। घर की आर्थिक योजनाएं भी आप बना सकते हैं। अपनी वाणी से लोगों को अपना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आज के दिन आपको कोई करीबी गुप्त रुप से आपके खिलाफ कोई साजिश कर सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छा समय मिलेगा।

मिथुन:

आज सोमवार के दिन आपके आत्मबल और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लेकिन सेहत को लेकर आपकको परेशानी हो सकती है इसलिए पहले से ज्यादा ध्यान दें। समाज में आपकी इच्छा शक्ति के कारण दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने जीवनसाथी के साथ से कुछ ऐसी बातें सुनने को मिलेंगी जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत हो जाएगा। आज के दिन आलस और ज्यादा मौज मस्ती पर समय व्यर्थ ना करें। क्योंकि आज का समय भरपूर लाभ उठाने का है। व्यापार में ध्यान दें और किसी से उधार पैसा लेने से बचें।

कर्क:

सोमवार का दिन कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए खास दिन रहने वाला है। आज के दिन विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलने के योग है। बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आज अगर किसी वाहन या संपत्ति को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस प्लान को टाल दें। आपका विरोधी आपके ऊपर हावी हो सकता है। नौकरी में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। ऑफिस में आपके प्रमोशन के चांस बन सकते हैं लेकिन घमंड में आकर किसी को बुरा भला ना कहें।

सिंह:

सिंह राशि के लोग आज सोमवार के दिन फिजूल खर्ची से बचें। ज्यादा खर्चों के होने के कारण आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। आज के दिन चतुराई और विवेक से काम लें, साथ ही स्थितियों को समझकर आगे बढ़े। किसी रिश्तेदार से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है जिससे आपका मन खुश हो जाएगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे लाभ की उम्मीद करनी चाहिए। प्रेम जीवन परेशानी जनक हो सकता है। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा।

कन्या:

सोमवार के दिन आप अपनी संतान के प्रति काफी आशावान रहेंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता कर सकते हैं। आज के दिन बैंक लोन लेने में आप सफल हो सकते हैं। व्यापार के लिए आज का दिन कन्या राशि के लिए लाभदायक साबित होगा। आज के दिन भावुकता और उदारता में लिए गए फैसले कुछ नुकसान दे सकते हैं इसलिए कमजोरी पर जीत हासिल करने की कोशिश करनी होगी। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ होगा। किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला:

आज के दिन तुला राशि वाले लोग परिवार की जिम्मेदारियों को समझेंगे और उन्हें अच्छे से निभाने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों से अच्छा समय बिता पाएंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम को गंभीरता से लें। आज के दिन सीनियर लोगों के साथ संबंध खराब ना करें। नौकरी में आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा लेकिन मानसिक रूप से आप काफी व्यस्त रहेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े कामों को आज निपटा सकेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही कुछ गलतफहमियां आज खत्म हो जाएंगी।

वृश्चिक:

आज के दिन अपना कोई जरूरी काम निपटा सकते हैं। यात्रा के लिए आज का दिन शुभ नहीं है, कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में किसी छोटे सदस्य की सेहत खराब हो सकती है जिससे आपकी चिंता हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन आपका प्रिय किसी बात को पकड़कर खींचेगा, जिससे झगड़ालू रवैया नजर आ सकता है। आज के दिन किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए बहुत लाभदायक होगा।

धनु:

सोमवार के दिन आप मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी लेकिन भोजन के प्रति अनियमितता आपकी तबियत बिगाड़ सकती है। आज के दिन आपके गले में दर्द हो सकता है जो आपको पूरे दिन परेशान करके रखेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा। व्यापारिक गतिविधियां अब सामान्य हो रही हैं इसलिए अपने काम को ज्यादा सीरियस लें।

मकर:

मकर राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आज आपकी सेहत खराब हो सकती है। आज किसी नए काम को करने का विचार बना सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। वाहन खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। सामाजिक व राजनीतिक कार्यों से कुछ दूरी बनाकर रखे। बच्चों के कामों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।

कुंभ:

कुंभ राशि के लोग आज के दिन अपने कर्म और विचारों से कई सफलताओं को हासिल कर पाएंगे। अगर आप कहीं दूर जाने का विचार बना रहे हैं तो आज के दिन के लिए अपना प्लान कैंसिल कर दें। इनकम में गिरावट आ सकती है और खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा, इसलिए सावधानी बरतें। आज के दिन परिवार में लोगों का अच्छा व्यवहार आपका दिल जीत लेगा। जीवन साथी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मीन:

आज मीन राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है लेकिन फालतू के खर्चों पर आज पूरा कंट्रोल करना पड़ेगा। आज के दिन ज्यादा काम होने के कारण आपके ऊपर गुस्सा हावी हो सकता है। लेकिन अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता की बदौलत कुछ नया काम हाथ में लेंगे। वहीं आज आपके पास कई जगह से पैसा वापस लौट कर आ सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों से बातचीत करके मन हल्का होगा। किसी और व्यक्ति से बातचीत अपने प्रिय को लेकर ना करें।