आपसी अनबन के चलते एक दुसरे से दूर रहते हैं ये शादीशुदा सितारे, तलाक के रास्ते को न चुनते हुए लिया येफैसला

शादी के रिश्ते को लेकर ऐसा कहा जाता है के ये दो शरीरों से कहीं अधिक दो दिलों का रिश्ता होता है जिसमे दोनों ही तरफ के लोगों को अपना अपना सहयोग देना पड़ता है| पर बड़े सितारों में अक्सर ही ऐसा देखा जाता है के लोग रिश्ते बनाते तो जरूर है पर इन रिश्तों को निभाने में ये कहीं न कहीं असमर्थ रहते हैं| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको कुछ ऐसे बड़े सितारों की जोड़ियों से आपको मिलाने जा रहे है जो के अपने शादीशुदा जीवन से खुश नही है पर फिर भी इन्होने तलाक नही लिया है| बल्कि इसकी जगह बस ये अलग अलग रहने लगे हैं|

विवियन डीसेना – वाहबिज दोराबजी

विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी आज यव इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कपल्स में शामिल हैं| इनकी नीजी जिंदगी की बात करें तो एक ल्म्ब्क अफेयर के बाद साल 2013 में ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे| पर शादी के कुछ वक्त बाद से ही इनके रिश्ते में एक दुसरे को समझे की कमी देखने को मिल रही थी और यही कारण है के साल 2017 से ही ये दोनों अलग रह रहे हैं| अगर बात करें इनकी पहली मुलाकात की तो ‘प्यार की ये एक कहानी’ के सेट पर इन्हें एक दुसरे से प्यार हुआ था|

किरण करमाकर – रिंकू धवन

किरण करमाकर और रिंकू धवन भी टीवी के फेमस सितारे रहे हैं और इनमे एक ख़ास बात यह रही के ‘कहानी घर घर की’ नाम के सीरियल में इन्होने भाई और बहन के किरदार को अदा किया था| और इसी सेट पर इनकी नजदीकियां भी बढ़ गयी| जिसके बाद आज इनकी शादी को तकरीबन 15 साल हो चुके है| पर कुछ आपसी अनबन और मिसअंडरस्टैंडिंग के चलते ये दोनों अलग रह रहे हैं|

संदीप सोपारकर – जेसी रंधावा

निर्देशक संदीप सोपारकर ने मॉडल जेसी रंधावा संग साल 2009 में शादी की थी। दोनों सात साल तक एक दूसरे के साथ रहे, उसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। दिलचस्प बात ये है कि दोनों बिना  तलाक लिए एक दूसरे से अलग रह रहे हैं।

अविनाश सचदेव – शालमली देसाई

‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ के सेट पर देवर और भाबी के किरदार में नजर आये अभिनेता अविनाश सचदेव और शालमली देसाई की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही रही| इन्होने कुछ वक्त तक एक दूसरे संग रिलेशनशिप में रहने के बाद 12 जून 2015 को शादी की| पर अजीब बात यह रही के एक दुसरे के इतने करीब होने के बावजूद भी इनके रिश्ते में दरार आ गयी| और कुछ वक्त से ये दोनों एक दुसरे से अलग रह रहे हैं|

पीयूष सहदेव – आकांक्षा रावत

साल 2012 में मशहूर अभिनेता पियूष सहदेव नें एक्ट्रेस आकांक्षा रावत संग शादी रचाई थी और इनका यह रिश्ता काफी वक्त तक सुर्ख़ियों में भी देखने को मिला था| इन दोनों को हमेशा ही एक दुसरे के लिए सपोर्टिव नेचर में देखा गया था| पर इनकी शादीशुदा जिंदगी में थोड़े उतार चढ़ाव हमेशा ही लगे रहते थे| और देखते ही देखते इनका रिश्ता भी कमजोर हो गया और फिर गुजरते वक्त के साथ ये दोनों अलग अलग रहने लगे| हालाँकि अभी तक इन्होने तलाक नही लिया है|