बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी नें मनाया 39वां जन्मदिन, जाने इनसे जुडी ये दिलचस्प बातें

आज दक्षिणी भारत में अनुष्का शेट्टी एक जाना माना नाम बन चुकी हैं| आज इनके लुक्स से लेकर इनकी अदाओं और इनके दमदार अभिनय के लाखों की तादाद में चाहने वाले मौजूद है| वहीँ साउथ सिनेमा के साथ साथ अनुष्का के ऐसे भी दीवाने हैं जो मुख्यत बॉलीवुड फिल्मों को पसंद करते हैं| हालाँकि अनुष्का नें अभी तक बॉलीवुड में अपने डेब्यू नही किया है और इसके हिंदी सिनेमा में अब तक कदम न रखने के पीछे का कारण ऐसा है के इनके पास साउथ फिल्मों को करने के बाद इतना वक्त भी नही रह जाता के ये कहीं और जाकर फ़िल्में करें|

7 नवंबर, 1981 को जन्मी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी आज 39 सालों की हो चुकी हैं और बीती तारिख 7 नवंबर को अनुष्का नें अपना जन्मदिन मनाया है| ऐसे में आज अपनी इस पोस्ट में हम आपको इनके बारे में जन्मदिन के तहत कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे| तो चलिए हम एक एक करके बताते हैं वो सभी दिलचस्प बातें|

एक्ट्रेस का शुरूआती और असली नाम अनुष्का शेट्टी नही बल्कि स्वीटी शेट्टी है पर जब ये फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने वाली थी तो इन्होने अपना नाम बदल लिया था| फ़िल्मी दुनिया में डेब्यू करने के लिए अनुष्का को साल 2005 में आई फिल्म ‘सुपर’ मिली थी| अनुष्का से पहले इनके पूरे परिवार में ऐसे कोई नही था जिसने फ़िल्मी दुनिया में अपना नाम बनाया हो पर आज अपनी मेहनत और लगन से ये एक कामयाब और बेहद प्रसिद्द एक्ट्रेस बन चुकी हैं|

अनुष्का सबसे अधिक फिटनेस की तरफ केन्द्रित रहती थीं और आज रहती हैं जिसकी वजह कुछ और नही बल्कि इनका एक्टिंग का करियर है जिसमे एक्टिंग के साथ साथ लुक्स सबसे मायने रखते हैं| हालाँकि फिटनेस से इनका काफी अधिक लगाव इसलिए भी है क्योंकि फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले मंगलूरू में अनुष्का एक योग इंस्ट्रक्टर भी रही हैं| पर उनके लुक्स और ख़ूबसूरती को देखते हुए एक डायरेक्टर नें उन्हें एक फिल्म ऑफर की जिसका नाम था ‘सुपर’|

इसके बाद साल 2005 में आई यह फिल्म इनका जीवन परिवर्तित कर गयी और फिर कभी इन्होने पीछे मुड़कर नही देखा और आज ये जिस मुकाम पर है वो किसी से छिपा नही है| इस फिल्म के बाद इन्हें एक के बाद एक तेलुगु फ़िल्में मिलती गयी और फिर इनके हाथ लगी सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’ और यह इनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई|

बाहुबली में इनका देवसेना का किरदार लोगों के दिलों में एक अहम जगह बना चूका था और दर्शकों नें इनके अभिनय की काफी तारीफें की थीं| और इसी फिल्म के दौरान प्रभास संग इनके अफेयर की खबरें भी जोर पकड़ने लगी| हालाँकि बाद में एक्ट्रेस नें खुद सामने आकर यह बात कही के प्रभास को वो तकरीबन 15 सालों से जानती हैं और वो उनके 3 एएम फ्रेंड हैं जिनसे वो रात के 3 बजे तक बातें करती हैं|

साथ ही साल 2009 में भी एक बार अनुष्का और प्रभास फिल्म ‘बिल्ला’ में नजर आ चुके हैं और उन दिनों भी इनकी डेटिंग की खबरें काफी अधिक सुनाई दे रही थीं|