VIDEO: गौतम गंभीर से झगड़े के बाद पत्नी अनुष्का संग मंदिर दर्शन करने पहुंचे विराट कोहली, फैंस बोले- कौन सी मन्नत अधूरी है?

बॉलीवुड की मशहूर व खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे सुपरहिट जोड़ी मानी जाती है। यह दोनों ही आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों के फैंस उनसे जुड़ी हुई हर बात जानने की कोशिश करते रहते हैं। अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली की जोड़ी को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है और इस कपल को फैंस बेस्ट जोड़ी में से एक मानते हैं।

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया है। अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली ने एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए बर्थडे विश किया था। इसी बीच अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मंदिर के दर्शन करते हुए देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं।

गंभीर के साथ झगड़े के बाद अनुष्का संग मंदिर पहुंचे विराट कोहली

आपको बता दें कि हाल ही में आईपीएल मैच में विराट कोहली, गौतम गंभीर और नवीन उल हक के बीच विवाद हुआ था, इस विवाद के बाद विराट कोहली सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कपल किसी मंदिर में जा रहा है। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के दौरान पहले अफगानी गेंदबाज नवीन उल हक और फिर गौतम गंभीर के साथ झगड़े के बाद विराट कोहली सुर्खियों में छाए हुए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपना अगला मैच शनिवार, 6 मई को दिल्ली में खेलना था। इस मैच से पहले विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दिल्ली आ गए थे। अब दोनों के दिल्ली आने के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वीडियो दिल्ली का है या लखनऊ का या कहीं और का। इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली माथे पर तिलक लगाए हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने धोती पहना हुआ है। उनके गले में माला भी नजर आ रही है। वहीं अनुष्का शर्मा साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। साड़ी के ऊपर अनुष्का ने भी गुलाबी रंग का एक हल्का सा शॉल पहना हुआ है। अनुष्का शर्मा के माथे पर भी टीका और गले में माला दिखाई दे रही है। दोनों भगवान के दर्शन करने पहुंचे।

वीडियो हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @varindertchawla


सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मंदिर जाने का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर फैंस मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “इन दोनों की आखिर कौन सी मन्नत अधूरी रह गई है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है “सेंचुरी लोडिंग…।”

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को किसी मंदिर या आश्रम में देखा गया हो। इससे पहले भी दोनों मध्य प्रदेश में उज्जैन मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे हुए थे। इसके अलावा वृंदावन, हरिद्वार, उत्तराखंड में विराट-अनुष्का के बाबा नीम करौली के आश्रम में दर्शन करने के लिए गए थे।

विराट-गंभीर झगड़ा

गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच के बाद मैदान पर गौतम गंभीर और विराट कोहली के विवाद के बाद दोनों पर मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया गया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोनों के बीच बहस हुई थी।