पत्नी अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर विराट कोहली ने लुटाया प्यार, खास पोस्ट शेयर कर लिखा- तुम मेरा सबकुछ हो…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे सुपरहिट जोड़ी मानी जाती है। इसके अलावा इस जोड़ी की गिनती पावर कपल के रूप में भी की जाती है। यह दोनों ही आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस की संख्या दुनियाभर में लाखों-करोड़ों में है। अनुष्का शर्मा के प्रति विराट कोहली का प्यार कभी छुपा नहीं है।

अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ पावरफुल कपल गोल्स सेट करती हैं। आज अनुष्का शर्मा अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का शर्मा अपना जन्मदिन पति विराट कोहली के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस के पति विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें शेयर कर विश किया है। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के खास मौके को इन खास तस्वीरों को शेयर करके और खास बना दिया।

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

भारत के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी जो भी करती है, वो प्यार करने वालों के लिए ट्रेंड बन जाता है। अक्सर ही सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

1 मई को अनुष्का शर्मा अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस मौके पर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा की कई तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ ही प्यार भरा नोट भी लिखा है। विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा की कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया है।

इसके साथ ही कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की है और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए विराट कोहली ने लिखा है “तुम्हारे अच्छे और बुरे सभी प्यारे पागलपन के साथ हैप्पी बर्थडे मेरी सबकुछ।”

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में यह कैप्शन लिखने के साथ ही अनुष्का शर्मा को भी टैग किया है। इसके साथ ही विराट कोहली ने तीन लव वाली इमोजी भी शेयर की है।

विराट कोहली ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक तस्वीर में उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सन किस्ड की एक फोटो भी साझा की है, जिसमें अनुष्का शर्मा अपने पति के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।

वहीं इस तस्वीर में देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा वन पीस ड्रेस पर कैप पहने दिखाई दे रही हैं, जिसमें वह बहुत सुंदर लग रही हैं।

ऐसा बताया माना जा रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रही हैं।

विराट कोहली के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

साल 2017 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने की थी शादी

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी रचाई थी और उसके बाद भारत में दोनों ने दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन पार्टी दी थी, जिसमें तमाम हस्तियां पहुंची थीं। यह कपल एक बेटी के माता-पिता है, जिसका नाम वामिका है।