आपको जीवन में कभी तंग नहीं करेंगे शनिदेव, बस इन 5 कामों से हमेशा के लिए कर लें तौबा, चमक जाएगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को क्रूर माना गया है। शनिदेव कर्मों के अनुसार लोगों को फल देते हैं, इसलिए उन्हें न्यायधीश और कर्म फल दाता भी कहा जाता है। सभी देवों में शनि देव को ऐसा ग्रह माना जाता है, जो जिस पर प्रसन्न हो जाएं तो उसे मालामाल होते देर नहीं लगती है परंतु अगर किसी व्यक्ति पर बिगड़ जाएं, तो वह दरिद्र होता चला जाता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि मजबूत है, तो व्यक्ति को अपने जीवन में तरक्की मिलती है। वहीं शनि कमजोर हो तो व्यक्ति के जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।

शनिदेव को प्रसन्न रखने के लिए लोग पूजा-पाठ और तरह-तरह के उपाय करते हैं ताकि उनके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। शनिदेव को तीनों लोकों में न्याय और दंड का देवता माना जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को कर्मों के अनुसार ही वह उसे उचित फल प्रदान करते हैं। आज हम आपको उन कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपको कभी भी नहीं करना चाहिए अन्यथा आप पर शनि देवता नाराज हो जाएंगे।

शनि देव इन कामों को करने से हो जाते हैं नाराज

शनिदेव एक ऐसे देवता हैं, जिनके नाम मात्र से ही व्यक्ति के मन में भय उत्पन्न हो जाता है। हर कोई यही चाहता है कि शनिदेव उनसे प्रसन्न रहें। हर कोई शनिदेव की बुरी दृष्टि से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करता है। अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो कुछ कामों को करने से बचना होगा। आप आज से ही शराब, स्मोकिंग, गुटका और हुक्का समेत सभी तरह का नशा तुरंत प्रभाव से छोड़ दीजिए, क्योंकि शनिदेव ऐसे लोगों को कभी पसंद नहीं करते हैं जो विभिन्न प्रकार के व्यसनों में रत होता हो। ऐसे लोगों पर शनि की ढैया और साढ़ेसाती लगते देर नहीं लगती है।

वहीं जो लोग देवी-देवताओं का अपमान करते हैं और अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन नहीं करते हैं, उन्हें शनिदेव के कोप का सामना करना पड़ता है। शनि देव उन लोगों से नाराज हो जाते हैं, जो पूजा स्थलों का निरादर करते हैं। इसलिए आप यह काम भूलकर भी ना करें।

दीन-दुर्बल और असहायों को परेशान न करें

समाज में कभी भी दीन-दुर्बल और असहाय व्यक्ति को परेशान मत कीजिए। अगर आप उनकी मदद नहीं कर सकते हैं तो कम से कम उसे सताए भी नहीं। यह मानवता के खिलाफ बड़ा अपराध होता है। जो लोग ऐसा करते हैं उनसे शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

वहीं जो लोग पराई स्त्री पर गलत नजर रखते हैं, उनका अनादर करते हैं या उन्हें परेशान करते हैं, ऐसे लोगों को शनिदेव का दंड भोगना ही पड़ता है। आपको समाज में अपनी छवि को स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए और ऐसी गलत बातों से खुद को बचाए रखना चाहिए।

शनि की वक्र दृष्टि इन लोगों पर रहती है

जो लोग सट्टा या जुआ खेलते हैं, उन लोगों पर हमेशा शनिदेव की वक्र दृष्टि बनी रहती है। ऐसे लोगों को शनिदेव के दंड के विधान के अनुरूप कड़ी सजा भुगतनी पड़ती है। शनिदेव के नाराज होने की वजह से यह लोग अपने जीवन में कभी तरक्की प्राप्त नहीं करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि और भी कई परेशानियां जीवन में झेलनी पड़ती है।