1 मार्च 2023 राशिफल: महीने का पहला दिन इन 7 राशियों के लिए रहेगा लाभकारी, मेहनत लाएगी रंग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 1 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। ऑफिस में आपके कामों की प्रशंसा होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी कार्यक्षमता भविष्य में अच्छा फायदा दिलाएगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना बनी हुई है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। दोस्त से बिजनेस के लिए आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। साझेदारी में नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके अच्छे स्वभाव की तारीफ होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। जिस काम को काफी लंबे समय से करने की कोशिश में लगे हुए थे, आज वह काम पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। सेहत पहले से ठीक रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस में जूनियर आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्य क्षेत्र में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी खास नजर आ रहा है। सबके साथ आपको अपने संबंध बेहतर बनाकर चलने चाहिए। खासकर अपने दोस्तों के साथ संबंधों में मजबूती लाने की आवश्यकता है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को नौकरी का कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। वाहन आदि के संदर्भ में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। सामाजिक स्तर पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिल सकता है, जिससे आपका कार्य समय पर पूर्ण हो जाएगा। आप अपने कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको तरक्की के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। जो छात्र किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शादीशुदा व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में भी होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप सामाजिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिल सकता है। ऑफिस आपको थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। सहकर्मियों के सहयोग पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज दोस्तों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। ऑफिस में भी बड़े अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस के क्षेत्र में भी बड़े-बड़े लोगों से मिलने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। आपको तरक्की जरूर मिलेगी। जीवन में प्यार बना रहेगा। आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा। मानसिक रूप से आप खुशी महसूस करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आप अपने किसी खास दोस्त के घर पूजा में शामिल हो सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज करियर के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। परिवारवालों के साथ प्रेम भाव बनाए रखने की कोशिश करेंगे। संबंधों में मजबूती आएगी। खेल में प्रदर्शन आज बेहतर रहेगा। इस राशि की महिलाओं का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आज किसी समारोह में जाएंगी। मीडिया से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने हर काम को बहुत आसानी से पूरा कर लेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी प्रोजेक्ट के लिए आपको अपनी राय देने का मौका मिल सकता है। अधिकारियों को आपकी राय पसंद आएगी। आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपको नए बिजनेस डील के लिए विदेश जाने का ऑफर मिल जाता है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है।