10 April Rashifal: आज इन 4 राशि वालों का खुशनुमा रहेगा दिन, करियर में तरक्की की है पूरी संभावना

10 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

10 अप्रैल 2021 राशिफल | 10 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा चोट या दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। प्रेमियों को रोमांस करने का अवसर मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की तबीयत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप अपनी मेहनत और लगन से अपने कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए अन्यथा चोट लगती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। व्यापार में भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। कुछ जरूरतमंदो की सहायता कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अधूरा रह सकता है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कामकाज में लगातार कोशिश करते रहें। आपको इसका अच्छा नतीजा मिल सकता है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। कैरियर के क्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति और वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों की तरफ से सभी चिंता खत्म होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप ठीक प्रकार से निभाएंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। कमाई के जरिए हासिल हो सकते हैं। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपनी कमियों को निकाल कर उसको सुधार करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में उत्तम नतीजे मिल सकते हैं। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन बहुत खुश रहेगा, पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपनी महबूबा से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार में लाभदायक समझौते मिलने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। जीवनसाथी की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने कामकाज और परिवार के बीच बेहतर संतुलन बनाकर चलेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को धन संबंधित फायदा मिलने के योग हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। मानसिक तनाव कम होगा। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कामकाज के सिलसिले में आप नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घर-परिवार की जरूरतों की चीजें खरीदने की योजना बन सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के मन में अनचाहे ख्याल आ सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आप बेवजह का तनाव मत लीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। व्यापार में लाभदायक स्थिति बन रही है। बैंक से संबंधित कामों में फायदा मिलेगा। निवेश संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लीजिए, इससे आपको फायदा मिलेगा।