13 January Rashifal: 2 राशियों को होगा धनलाभ, वहीं 3 राशियों को होगा नुकसान, पढ़ें सभी राशियों का राशिफल

13 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

13 जनवरी 2021 राशिफल | 13 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ कोई जरूरी मीटिंग हो सकती है। सभी आपकी बातों से सहमत होंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को मुनाफा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। गाड़ी चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के दिमाग में महत्वपूर्ण काम की योजनाएं आ सकती हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप बेकार की बातों में ध्यान मत दीजिए। व्यापार में तेजी आएगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का स्वभाव बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातक अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए जातकों को फायदा मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित होगा। ऑनलाइन बिजनेस में विस्तार होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को अचानक लाभ मिलने की संभावना है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारी आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपकी यात्रा पर जा सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी अहम भूमिका रहने वाली है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज कठिन चुनौतियों से गुजरना पड़ सकता है। किसी काम में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिलेगी, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार में घाटा होने की आशंका नजर आ रही है। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। महत्वपूर्ण व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिल सकता है। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी काम के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण शरीर में थकान महसूस होगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको बुद्धिमानी से काम लेने की जरूरत है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। जिस समय का आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह समय आ चुका है। आप अपने कामकाज में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दोस्तों के सहयोग से आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कारोबार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। कानूनी मामलों में आपको फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप अपनी बुद्धिमानी से किसी काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। रुके हुए काम प्रगति पर आएंगे। भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। पुराने बनाए गए संपर्कों का फायदा मिलेगा। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। मानसिक परेशानी दूर होगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेंगे। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के मन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। सरकारी कामों में फायदा मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। व्यापार में उन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। आप किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आपको धन से जुड़े हुए मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखें। खान-पान में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अधिक धन कमाने के लिए आप कोई भी गलत कदम ना उठाएं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। माता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज सोचा हुआ काम पूरा होगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करते हैं तो इसका आपको लाभ मिल सकता है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। सफलता के नए मौके हाथ लगेंगे। अचानक धन प्राप्ति की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत सफल होगी। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप ना करें। कहीं भी मांगी गई सलाह पर सोच समझकर जवाब दीजिए। मार्केटिंग से जुड़े हुए जातक अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी। व्यापार में आपको थोड़ा सोच समझ कर चलना होगा क्योंकि घाटा होने की आशंका है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। रिश्तेदारों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें।