19 July Rashifal: कर्क राशि सहित इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय, अधूरे काम होंगे पूरे

19 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

19 जुलाई 2021 राशिफल | 19 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। कोई बड़ी आर्थिक योजना सफल हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन लाभकारी साबित होगा। ख़ास व्यक्तियों के मार्गदर्शन से करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थी वर्ग के जातकों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम हासिल हो सकता हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज अपने खान-पान पर थोड़ा काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पाचन से संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत के अनुसार सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के जातकों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। कठिन विषयों में गुरुजनों की सहायता मिल सकती है। आप अपने ऊपर नाकारत्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए, आपको अपनी सोच साकारत्मक रखनी होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वालों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी काम को लेकर नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित कामों में सफलता मिलने के योग हैं। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। पर्याप्त नींद न लेने की वजह से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घरेलू कामकाज में व्यस्त हो सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। निवेश संबंधित मामले में थोड़ा सतर्क रहना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद खास नजर आ रहा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आमदनी से ज्यादा खर्च बढ़ेंगे, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए। सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी मेलजोल रहने वाला है। अचानक ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी खास साथी से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर साथियों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता खत्म हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मानसिक स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं। कहीं भी पैसा लगाने से पहले घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए, इससे आपको लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को घर के किसी बड़े बुजुर्गों की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आप अपने जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। अविवाहित व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के कार्यस्थल पर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। पिता और सरकारी योजना से आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। समाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है. शादीशुदा जिंदगी में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। किस्मत पूरा साथ देगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को बेवजह के बाद विवाद से दूर रहना होगा। गलत कामों में अधिक धन खर्च हो सकता है। शारीरिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। संतान की समस्या को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार में लगातार प्रगति हासिल होगी। खास व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आपको अपने व्यापार में अधिक लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। किसी बात को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर लगाम रखें। अनजान व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा धोखा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में प्रगति हो सकती है। आप अपने दैनिक कार्य में सफलता हासिल करेंगे। दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों का आज का दिन खास रहेगा, आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।