21 साल के लड़के ने 52 साल की ‘आंटी’ से रचाया ब्याह, बोला- प्यार में कोई उम्र नहीं होती: VIDEO

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, इस दुनिया में हर किसी की चाहत होती है कि जिससे वह शादी रचाए, वह उसकी जोड़ी का हो। ज्यादा उम्र का ना हो, शक्ल और सूरत भी अच्छी हो। लेकिन कहते हैं ना कि जब किसी को प्यार हो जाता है, तो यह सब बातें कहां मायने रखती हैं। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, प्यार में सब जायज होता है। अगर प्यार सच्चा हो तो दुनिया वालों का भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब कोई शख्स किसी से प्यार करने लगता है तो वह उम्र, जाति को नहीं देखता है। हम सभी लोगों ने प्रेम से जुड़ी हुई बहुत सी किस्से-कहानियां सुनी होंगी।

अक्सर ऐसे मामले भी देखने को मिलते हैं कि दो प्यार करने वाले अपने परिवार के खिलाफ जाकर भागकर शादी कर लेते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी सामने आ चुके हैं जिसमें प्यार करने वाले की उम्र में काफी अंतर होता है, लेकिन उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं होती। लेकिन जब भी इस तरह की खबर कोई भी सुनता है, तो लोग हैरान हो जाते हैं। इसी बीच कुछ ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे, क्योंकि एक लड़के ने अपने से 31 साल बड़ी महिला से ब्याह रचाया है और लड़के का यह कहना है कि प्यार में कोई उम्र नहीं होती। फिलहाल, सोशल मीडिया पर अब इस अनोखी प्रेम कहानी के खूब चर्चे हो रहे हैं। फेसबुक पर कपल का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

21 साल का लड़का 52 साल की महिला को दे बैठा दिल

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप देख सकते हैं कि 21 साल का लड़का वेडिंग स्टेज पर अपनी दुल्हन के साथ खड़ा हुआ नजर आ रहा है। वहीं उसके पीछे एक चेयर भी देखी जा सकती है, जो अमूमन शादियों में ही नजर आती है। इस वायरल वीडियो में दोनों ने अपने अपने गले में माला भी पहने हुई है। इस दौरान न्यू कपल का वीडियो बनाते हुए किसी शख्स ने लड़के से पूछा की शादी कर ली है आप दोनों ने? लड़का कहता है हां। फिर शख्स लड़के से उसकी उम्र पूछता है, जिस पर लड़का बताता है कि उसकी उम्र 21 साल की है। वहीं जिस महिला से उसने शादी की है उसकी उम्र 52 साल की है।

फिर सामने खड़े लोगों ने पूछा कि भाई क्या आपने सही किया? तो लड़का जवाब देता हुआ कहता है कि “प्यार की कोई उम्र नहीं होती। प्यार कभी भी हो सकता है। इसके बाद जो शख्स वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है, वह पूछता है कि क्या आप लोग इस शादी से खुश हो? तो इस पर महिला कहती है कि हां खुश हैं। हम दोनों खुश हैं। मुझे अपने आप से भी ज्यादा इनपर भरोसा है। क्योंकि मैंने 3 साल देख लिया है। इसपर लड़का कहता है कि प्यार की कोई एज नहीं होती, बस दिल देखा जाता है। इंसान अच्छा हो तो सब अच्छा है।

वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि इस वीडियो को फेसबुक पर अमित चतुर्वेदी नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है “और इनकी वरमाला होते ही कलयुग का अंतिम चरण प्रारंभ हुआ।” इस वीडियो को 41 हजार से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। हालांकि, इस वीडियो में कहीं पर भी यह मेंशन नहीं किया गया है कि यह कहां का वीडियो है। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।