22 जनवरी 2023 राशिफल: बेहद खास रहेगा इन 2 राशियों का दिन, सूर्य देव की कृपा से मान-सम्मान में होगी वृद्धि

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के लेनदेन में ख्याल रखना होगा, पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख लीजिए। इस राशि की महिलाओं का दिन बेहद खास रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। जरूरतमंदों की सहायता करने की कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। होलसेल का व्यापार करने वाले व्यक्तियों को अधिक मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। जो व्यक्ति फिल्म जगत से जुड़े हैं, उनको काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके दिन की शुरुआत सामान्य रूप से व्यतीत होने वाली है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे व्यक्ति आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत करेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, तभी आप भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। व्यापार की स्थिति सामान्य नजर आ रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर नजर आ रहा है। बिजनेस लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। इस राशि के जो वकील हैं, आज किसी पुराने केस में जीत मिलेगी और साथ ही कोई नया केस भी मिल सकता है। पिछले दिनों से रुके हुए काम पूरे करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करें, सब कुछ शुभ ही शुभ होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बढ़िया नजर आ रहा है। जो व्यक्ति संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। फिल्म इंडस्ट्री से कोई ऑफर भी आ सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार के घर आने से परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। छात्र आज अपने करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आप गुरु से परामर्श लेंगे तो समस्या का समाधान होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि होने की संभावना है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा, बहुत ही जल्द आपको किसी परीक्षा में अच्छी कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। ऑफिस के काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी। इस यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसकी बातों से आपको नई सीख मिलेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को आज परीक्षा से संबंधित कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा बना रहेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। अगर आपका कोई कार्य बहुत दिनों से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो जाएगा। इस काम में आपको जीवनसाथी का भी सहयोग मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अधिक लाभ के योग बने हुए हैं। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में उल्लास का माहौल बन जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलने से आपकी सकारात्मकता बनी रहेगी। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आया है। इस राशि के जो व्यक्ति राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको ज्यादा प्रसिद्धि मिलेगी। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं, जहां पर लोगों पर आपकी बातों से अच्छा इंप्रेशन पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको आने वाली परेशानियों से दूर करेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धर्म के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। इससे आपको अपने खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस राशि के जो व्यक्ति कपड़ा व्यापार करते हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आपके पास आराम के लिए कम समय रहेगा, क्योंकि पहले के टाले काम को पूरा करने में बिजी रहेंगे। आपको चुनाव करना है कि परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार करना है या उनमें फंसकर परेशान होना है। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल व्यतीत करने से आपको कुछ अनुभव होगा कि आपके प्रियजनों का आपके प्रति प्यार कितना गहरा है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद समाप्त हो जाएंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं को समय पर पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। घर से निकलते समय दही खाकर निकले, आपके सारे काम बन जाएंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।