22 July Rashifal: आज इन 5 राशि वालों के घर में आएंगी खुशियां, निवेश रहेगा फलदाई, पढ़ें राशिफल

22 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

22 जुलाई 2021 राशिफल | 22 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। अनुभवी व्यक्तियों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ नजर आ रहा है, इसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से आपके ज्यादातर जरूरी काम पूरे होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। मन में चल रही परेशानी दूर हो सकती है। घर में खुशियां बढ़ेंगी। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को हिसाब-किताब पर ध्यान देना होगा। व्यापार में मुनाफा मिल सकता है। युवाओं को करियर के लिए शहर छोड़ना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, खानपान में सुधार रखने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद व्यस्त भरा रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएंगे, जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। घर के किसी बड़े सदस्य की मदद से आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम में उतार-चढ़ाव आ रहा है, इसलिए स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने की संभावना है। अगर कोई पुराना कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। कठोर मेहनत से आपको सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को बहुत ही जल्द अच्छी नौकरी मिल सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, इसलिए उसका फायदा उठाना चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। बाहर के खानदान से परहेज कीजिए। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर हो सकती है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कामकाज में मन मुताबिक फल मिलेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सफलता दायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों से चल रहे मनमुटाव दूर हो सकते हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने की नई योजना बन सकती है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप कहीं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपके मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसकी वजह से आप अपने आपको काफी विचलित महसूस करेंगे। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस कीजिए। कुछ व्यक्ति आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए ऐसे व्यक्तियों से दूरी बना कर रखना बेहतर होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपको करियर से जुड़ी शुभ सूचन मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के ऊपर आज कामकाज का बोझ अधिक रहेगा। आपको नई पारिवारिक जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं, जिसके लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को अपने कामकाज पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि बड़े अधिकारी आपके ऊपर नजर रख सकते हैं। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दीजिए। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। कामकाज में आपको मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कमाई के स्रोत बढ़ सकते हैं। घरेलू खर्चे पर थोड़ा लगाम रखना होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल सकता है। छोटे-मोटे कारोबारियों को लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। मानसिक रूप से आप खुशी महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। कामकाज में मेहनत से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंधित मामलों में आप भाग्यशाली साबित होंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। अगर नौकरी के लिए बड़ी कंपनी में आवेदन किया है तो ऑफर आ सकता है, यदि इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो पूरी तैयारी के साथ जाएं। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा क्योंकि धन हानि होने की आशंका बन रही है।