24 फरवरी 2023 राशिफल: आज 4 राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, तरक्की के खुलेंगे नए रास्ते

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी काम के बारे में नए सिरे से सोच सकते हैं। मार्केट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च जरूर करें, उसके बाद ही निवेश करना उचित रहेगा। इससे आपको अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से मजबूत नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। ऑफिस में बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आपको अपनी किस्ममत का पूरा साथ मिलेगा। कोई पुराना वाद विवाद खत्म हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। जो व्यक्ति लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। जो विद्यार्थी सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपको लोकप्रियता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है, इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज कोई भी जरूरी कार्य करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लीजिए। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाएं दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए आपको किसी की मदद मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने काम समय रहते पूरा कर लेंगे। जो व्यक्ति लंबे समय से अपनी कन्या के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। कन्या के लिए आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। दोस्तों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। शाम को घर का माहौल ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से थोड़ा अच्छा नजर आ रहा है। आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक फल की प्राप्ति होगी। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लीजिए। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिए दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए भी दिन काफी बढ़िया रहेगा। बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिए आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जो आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। जरूरी कामों में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जो व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए दिन बहुत सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। लोहे का व्यापार करने वाले व्यक्तियों के व्यापार में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकते हैं। आज आपका कोई सपना साकार होने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी, तभी वह कामयाबी प्राप्त कर पाएंगे। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जो व्यक्ति थोक विक्रेता हैं, उनको आज विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। हर कोई आपके अच्छे व्यवहार की तारीफ करेगा। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जीवन में किसी नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी शानदार नजर आ रहा है। कला और साहित्य से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज प्रसिद्धि मिलेगी। आज कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घरवालों के साथ व्यतीत कर सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। आपके ग्राहकों में भी वृद्धि होगी। किसी प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपको तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं।