24 March Rashifal: आज का दिन इन 7 राशियों के लिए रहेगा विशेष, कामकाज आसानी से होंगे पूरे

24 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

24 मार्च 2021 राशिफल | 24 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के जीवन में खुशियों की भरमार रहेगी। आमदनी के नए स्रोत शुरू हो सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी में सुधार आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का समय बेहतरीन रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात कह सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ साबित होगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। दूर संचार माध्यम से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में विस्तार हो सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। भौतिक सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चो पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए जातको से जान पहचान हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए क्योंकि मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी खर्चीला साबित होगा। इधर-उधर के कामों में फिजूलखर्ची हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर बनेगी। नौकरी के क्षेत्र में कामकाज का भार अधिक रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। अचानक बच्चों की तरफ से कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आप काफी हताश रहेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति मिलेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज धन संबंधित मामलों में अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन सफलता दायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में बड़ी सफलता और उपलब्धि हासिल होने की संभावना है। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। किस्मत से ज्यादा आप अपनी मेहनत पर भरोसा करें। अचानक ट्रांसफर होने की संभावना है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। आमदनी से ज्यादा खर्चा बढ़ सकते हैं, जिसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। आप अपने रिश्ते को बेहतर चलाने की कोशिश कीजिए। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा आपके द्वारा की गई यात्रा कष्टकारी साबित हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के जातकों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी खासी सफलता मिलने की संभावना है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिलेगा। मन की चिंता खत्म होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला ले रहे हैं तो उससे पहले सोच-विचार जरूर करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित होंगे। धन संबंधित मामलों में समझदारी से काम लेना होगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहने वाला है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। बेरोजगार जातकों को नई नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। व्यापारियों का समय सामान्य रहेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा लाभ मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। ज्यादातर कामों में किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। प्रभावशाली जातकों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में तरक्की हासिल करेंगे। कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।