27 सितंबर 2022 राशिफल: आज 4 राशियों पर रहेगी माता रानी की असीम कृपा, कम मेहनत में मिलेगी अधिक सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 27 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन विशेष नजर आ रहा है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फल मिलेगा। माता रानी की कृपा से संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलने के योग बने हुए हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके जो भी कार्य अटके हुए हैं, वह पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। भूमि व भवन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। अनुभवी व्यक्तियों जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। अगर आज आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है आगे चलकर आपको इसका बेहतरीन फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप जीवनसाथी से किसी व्यापार से संबंधित डील पर बातचीत कर सकते हैं। व्यापार कर रहे व्यक्ति आज यदि कड़ी मेहनत करेंगे, तभी वह अपने व्यापार में आ रही समस्याओं में सुधार कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं, तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा जरूर करें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के अधिकारी उनके काम से बेहद खुश रहेंगे और उन्हें आगे के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आपको आज कोई उपहार भी प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी कठिन परिस्थिति का भी डटकर सामना करना होगा, तभी आप उससे आसानी से बाहर निकल पाएंगे। आज पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आपको व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जो व्यक्ति नौकरी करते हैं, उनकी किसी समस्या का समाधान होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको धन लाभ होने के योग हैं। कोई नया कार्य मिल सकता है। आपको चुनौतियों से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप उसका डटकर सामना करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके काम में फायदेमंद साबित होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसका आपको पूरा लाभ मिलने वाला है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, आज उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। व्यवसाय से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज कोई सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। जो विद्यार्थी खेल-कूद या किसी अन्य प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं, तो वह भी आज अच्छा मुकाम प्राप्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों की लोकप्रियता बढ़ने से आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जो व्यक्ति विदेशों से आयात निर्यात का व्यापार कर रहे हैं, उनको भारी मात्रा में लाभ होने के योग बने हुए हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आपका मन बेहद खुश रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से अगर कोई भी नया काम शुरू करते हैं, तो उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। विदेशों की यात्रा करने वाले विद्यार्थियों को कोई अच्छा अवसर मिलने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। फिजूलखर्ची अधिक रहेगी, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके चलते आप निर्णय लेने में समर्थ नहीं हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको समाज में मान-सम्मान दिलाएगी। भाई बहनों के साथ चल रहा वाद विवाद खत्म हो जाएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपका अगर कोई कार्य अधूरे हैं, तो वह पूरे हो जाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कामकाज के सिलसिले में कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए व्यक्ति आज अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं और उन्हें धन लाभ भी मिलता हुआ नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आपके लिए दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। प्रेमियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाकर रखना होगा। आज आप अपनी उर्जा को अच्छे कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप अपनी बातों से बड़े अधिकारियों को प्रसन्न कर सकते हैं। व्यापार कर रहे व्यक्ति आज अपने मन में चल रहे विचारों का जिक्र किसी से ना करें। जो विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए व्यक्ति आज किसी सुनहरे अवसर को प्राप्त करके बेहद खुश रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां कई नए लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी करने वाले व्यक्ति आज अपनी वाणी से लोगों को प्रसन्न करने में सफल रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम नजर आ रहा है। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।