29 जुलाई 2023 राशिफल: आज 5 राशियों पर रहेगा शनिदेव का आशीर्वाद, अपार धन-संपत्ति की होगी प्राप्ति

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। व्यापार में आपको फायदा मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। यदि आप शेयर मार्केट अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, तो अत्यधिक धन न लगाएं। किसी प्रॉपर्टी संबंधित डील को आज बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पारिवारिक जीवन के लिहाज से काफी अच्छा साबित होगा। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि जीवनसाथी को आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर आएंगे, तो भविष्य में आप अच्छा करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो चोट लगने की संभावना नजर आ रही है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय और परेशान होना पड़ेगा, उसके बाद ही कोई नई नौकरी मिलती नजर आ रही है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन का संचय करने में कामयाब रहेंगे। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आसानी से मिल जाएगा। अगर आपकी तरक्की में कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर हो सकती है। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, तभी वह बढ़ेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज आपके घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी अच्छा साबित होगा। आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए मकान, दुकान और वाहन आदि को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपकी सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है इसलिए स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को नजरअंदाज मत कीजिए क्योंकि छोटी बीमारी बड़ी होते हुए देर नहीं लगेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आपके रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कुछ समस्याएं लेकर आया है। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों ने यदि पार्टनरशिप में कोई काम किया, तो वह उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसी वाद विवाद से खुद को दूर रखने का प्रयास कीजिए, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे करने होंगे, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज अजनबी लोगों पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कुछ विशेष नजर आ रहा है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके कारण आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन फिर भी परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। घर परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो सकता है। आप कुछ कर दिखाने की कोशिश में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने किसी मित्र के घर पर दावत पर जा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। आपके द्वारा लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बन रहे हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको बेकार के कामों में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिल जाएगा। संतान के व्यवहार से आपका मन परेशान रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह अपने साथी के साथ परिवार के सदस्यों से मेल मिलाप करने आ सकते हैं। आप अपने जरूरी कामों को समय रहते पूरा कर लें, नहीं तो बाद में लटक सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।