31 December Rashifal: महीने का आखिरी दिन इन 7 राशियों को दिलाएगा काम में लाभ, चमकेंगे किस्मत के सितारे

31 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

31 दिसंबर 2020 राशिफल | 31 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक पराक्रमी बने रहेंगे। व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज में आपको तरक्की हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से काम में फायदा मिल सकता है। करियर में लगातार सफलता की ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापार में आप कुछ नई तकनीकी का प्रयोग करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक शारीरिक रूप से काफी परेशान रहेंगे। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा है। व्यापार में लाभ मिल सकता है। वाणी और निवेश के मामले में आपको थोड़ा संभल कर चलना होगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का किस्मत का सितारा चमकता हुआ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कामकाज में सुधार आने की संभावना है। व्यापार और व्यवसाय में आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन की स्थिति बहुत ही अच्छी नजर आ रही है। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का मन थोड़ा चिंतित नजर आ रहा है। आप बेकार की चिंता मत लीजिए। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। आपका व्यापार सही चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। संतान की तरफ से खुशियां प्राप्त होगी। प्रेम के प्रति आप पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में अनुभवी लोगों का साथ मिल सकता है, जिससे आपको काम का अच्छा फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को शासन-सत्ता के पक्ष का सहयोग मिल सकता है।नौकरी-चाकरी में इजाफा होने की संभावना है। यदि आपका कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए आप अपने प्रेम संबंधों को सुधार करने की कोशिश कीजिए। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। लाभदायक समझौता हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का भाग्य प्रबल रहेगा। किस्मत के सहारे आपके काम पूरे होंगे। कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम की स्थिति ऊपर-नीचे चलती रहेगी, आप एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखें। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा गुम या चोरी होने की आशंका बन रही है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। वाहन प्रयोग में लापरवाही करने से बचना होगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सावधान रहें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन करीब-करीब सामान्य नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा अधिक धन खर्च हो सकता है लेकिन आपको खुशी महसूस होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। घर में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। किसी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपका काम पूरा होगा। आप अपने शत्रुओं पर भारी रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम बनता बनता विलंब हो सकता है, जिससे आपका मन हताश रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। आपकी आमदनी बनी रहेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना-बैठना हो सकता है। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का विचार करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा, धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। लव पार्टनर आपका पूरा सहयोग देगा। भगवान के आशीर्वाद से आपका सोया हुआ भाग्य जागने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी करने का विचार बना सकते हैं। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं परंतु नियमित देखभाल से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपका मन शांत रहेगा। विदेश में काम कर रहे लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पुराने मित्रों से बातचीत हो सकती है। करीबी रिश्तेदारों से मिलना-जुलना होता रहेगा।