5 फरवरी 2023 राशिफल: आज इन 8 राशियों का दिन रहेगा शुभकारी, सूर्य देव की कृपा से घर में आएंगी खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आप कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिससे आपको भरपूर सम्मान मिलेगा। आप लोगों की प्रेरणा बनेंगे। आपके प्रमोशन की संभावना बनी हुई है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छे परिणाम मिलने के योग बने हुए हैं। आज आपको अपनी योजनाओं में सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। घरेलू जरूरतें पूरी होंगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होंगी। आप नई नई योजनाएं बना सकते हैं, जिससे आपके व्यापार में लाभ की संभावना बढ़ती हुई नजर आ रही है। आप अपने कुछ जरूरी कामों में थोड़ा व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। दोस्तों के जरिए धन लाभ होने के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी में बदलाव आने और नई नौकरी प्राप्त करने के योग बने हुए हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अच्छा परिणाम लेकर आया है। आपको अपने करियर में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ कार्यभार में भी बढ़ोतरी होगी। मनचाही जगह ट्रांसफर होने के योग बने हुए हैं। आज आप व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। आर्थिक तौर पर कोई बड़ा लाभ भी मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है. तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है परंतु सावधानी बरतने से सब कुछ ठीक हो जाएगा। किसी प्रॉपर्टी या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर निवेश करने से आपको आज बचना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। शादीशुदा जिंदगी बहुत ही बढ़िया रहने वाली है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन फलदायक रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत शुभ साबित होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने किसी भी कार्य में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा वह बिगड़ सकता है। कैरियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। व्यापार में उन्नति होगी और आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा। आपके लिए यह साझेदारी मददगार साबित होगी। मेहनत से कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक नजर आ रही है लेकिन फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपके जीवन में खुशियां आएंगी। थोड़े उतार-चढ़ाव कामों में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आपके लिए नौकरी में बदलाव के योग हैं। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं, तो किसी अच्छी जगह आपका ट्रांसफर हो सकता है और आपके वेतन में भी वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी तरीके से निभाएंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप जीवन साथी के साथ मिलकर अपनी संतान के लिए कोई फैसला ले सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खान-पान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का मन कामकाज में लगेगा। आपके वेतन में वृद्धि होने के योग बने हुए हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आज आपको अपने कामकाज में लापरवाही बरतने से बचना होगा, नहीं तो बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। विदेश जाकर पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों की यह इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। दोस्तों के साथ समय बिताने का पूरा मौका प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को तरक्की मिलने की संभावना बन रही है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में अच्छा लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। नए लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिनकी मदद से व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने के कारण मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से कोई खास खबर सुनने को मिलेगी, इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं जाने की लंबी प्लानिंग बना सकते हैं। अपने कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से अपने हर काम को बखूबी तरीके से निभाएंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। मीडिया से जुड़े हुए व्यक्तियों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें। सुबह उठकर सैर व साइकिल चलाने की आदत जरूर डालिए। इससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका भाग्य पूरा साथ देगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी दांपत्य जीवन व्यतीत करेंगे। इस राशि के व्यक्तियों को करियर को लेकर सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपके खिलाफ अधिकारियों के कान भर सकते हैं, जिससे आपको नौकरी में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में सराहना मिलेगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए प्रमोशन भी मिलने की संभावना बनी हुई है, जिससे आपको बेहद खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अपने मनपसंद विषयों में उनकी पकड़ बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अनुभवी तथा सम्मानित लोगों से सहयोग मिलेगा और व्यापार को बढ़ाने में सफल होंगे। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।