7 सितंबर 2022 राशिफल: आज इन 5 राशियों को मिलेगा मेहनत का फल, अटके हुए काम हो जाएंगे पूरे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन अति उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से से कोई व्यक्ति मेल मिलाप करने के लिए आ सकता है, जिसमें आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। घर परिवार में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। आप किसी भी मामले को शांति पूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ और मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। आपके कुछ कार्य अगर लंबे समय से अटके हुए हैं, तो उनमें आप किसी अनुभवी व वरिष्ठ सदस्य से मदद ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे मिल बैठकर समाप्त करेंगे, जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला दिन रहेगा। आमदनी के नए नए स्रोत आपको प्राप्त होंगे, जिससे धन कमा कर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को यदि कोई नौकरी में समस्या आ रही थी, तो वह समाप्त होगी। व्यापार में चल रही योजनाओं में कुछ योजनाओं पर आप रोक लगा सकते हैं। आज माता-पिता के साथ आप कहीं घूमने फिरने पर जा सकते हैं, जिससे वह भी प्रसन्न रहेंगे। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। खानपान में सुधार करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित होगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें। ऑफिस का वातावरण सामान्य रहेगा, सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बड़े अधिकारियों की मदद मिल सकती है, जिससे आपके कुछ अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े हुए व्यक्ति अच्छा धन कमाने में सफल हो सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको जल्दीबाजी में किसी भी कार्य को नहीं करना है, नहीं तो कोई बड़ी गलती हो सकती है, जिसके लिए अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है इसलिए आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपका कोई मित्र ही आपके साथ धोखा कर सकता है, जिनसे आपको सावधान रहना होगा और किसी को उधार देने से बचना होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। मानसिक चिंता कम होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए आज कोई अच्छा निवेश का सौदा आ सकता है, जिसमें उन्हें बिना सोचे समझे निवेश करना बेहतर रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी बड़े निवेश में हाथ डाल सकते हैं और आपको धन लाभ मिलता नजर आ रहा है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, लेकिन आप बहुत जल्द रिलैक्स महसूस करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। बेरोजगारी से परेशान व्यक्तियों को कोई अच्छा रोजगार मिलने की संभावना बनी हुई है। आपकी किसी भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी और आपसे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज कुछ प्रभावशाली लोगों से संबंध स्थापित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को कोई नया पद या प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। भविष्य के लिए कोई नई योजना बन सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका भाग्य मजबूत रहेगा, जिसकी वजह से आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक कार्य मिलने की वजह से आपके पिछले रुके हुए सभी काम फिर से शुरू हो सकते हैं। आप यदि किसी बैंक व संस्था से ऋण उधार लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको आसानी से मिल जाएगा।