09 May Rashifal: धनु राशि वालों का चुनौतियों से भरा रहेगा दिन, वहीं इन्हे धन लाभ के हैं योग

09 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

09 मई 2021 राशिफल | 09 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों की इच्छाशक्ति में कमी आ सकती है। मानसिक रूप से आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका है। जीवन के मोड़ पर कई बाधाएं उत्पन्न होंगी, जिनका आप मजबूती के साथ सामना कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कमाई के नए स्रोत खुल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आर्थिक योजनाओं में सफलता हासिल होगी। वाहन चलाते समय थोड़ा सतर्क रहें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने सोचे हुए काम को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आप किसी लंबे सफर पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। अगर आपका कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। प्रभावशाली जातको से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आज शारीरिक रूप से काफी फुर्ती में नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य ठीक समय पर पूरा करेंगे। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। निवेश संबंधित मामलों में सोच-विचार करने की आवश्यकता है। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो घर के बड़े सदस्य की सलाह जरूर लीजिए। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। आप अपनी मेहनत के दम पर कठिन से कठिन कार्य पूरे कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार कर रहे जातकों का मुनाफा बढ़ सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। किसी रिश्तेदार से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को मानसिक शांति प्राप्त होगी। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बेकार की गतिविधियों से दूर रहें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आप बेहद खुश रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। जल्दी पैसा कमाने के लिए आप गलत मार्ग पर ना चलें अन्यथा आपको ही परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ रुके हुए कामों में दोस्तों की सहायता मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। प्यार के मामले में आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। आप अपने प्रिय के साथ खूबसूरत लम्हे व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपकी प्रतिभा लोगों के सामने निखर कर सामने आएगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव की सभी तारीफ करेंगे। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को खान-पान में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कुछ जरूरी कामों में सहयोग दे सकते हैं। नए-नए जातको से दोस्ती होगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक मानसिक रूप से थोड़े हताश रहेंगे। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय से दिल की बात शेयर करेंगे। आर्थिक फायदा मिलने के योग हैं। शाम को कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। शादी-विवाह की बात आगे बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक आज अपना दिन अच्छा व्यतीत करेंगे। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। कमाई में इजाफा होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को रोमांस का अवसर मिल सकता है। किसी रिश्तेदार या मित्र से कीमती गिफ्ट मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज बहुत ज्यादा तनाव में दिख रहे हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। खर्चों पर काबू रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। वाहन के रख-रखाव में थोड़ा धन खर्च होगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहेंगे।