11 दिसंबर 2021 राशिफल: आज 4 राशियों को नौकरी और बिजनेस में मिलेगी अपार सफल, मिलेगी कोई खुशखबरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 11 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आपके करियर के लिए कुछ ख़ास लेकर आया है। अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपको किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते समय सोच विचार करना होगा। कोई भी निर्णय भावुकता में मत लीजिए। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए संभल कर रहें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े व्यक्तियों के लिए मान-सम्मान भरा दिन रहने वाला है। परिवार में काफी लंबे समय से चल रही समस्या दूर हो सकती है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विशेष व्यक्तियों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जो आने वाले समय में लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। शादीशुदा जिंदगी खुशहाल बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर अगर कोई व्यापार करने जा रहे हैं तो आज का दिन ठीक रहेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने की उम्मीद है, जिसे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बड़े अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कठिन समय में आपको बुद्धिमानी से काम लेना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं, इसलिए संभल कर रहें। परिवार के लोगों से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतर नजर आ रहा है। कैरियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने साथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम हासिल होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूरा कर सकते हैं। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में की गई मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अजनबी व्यक्तियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप किसी खास मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। घर परिवार की परेशानियां कम हो सकती हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। सिरदर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। बेवजह का तनाव लेने से बचना होगा। भविष्य को लेकर आप नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका भरपूर लाभ मिलने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपके कार्य बनते चले जाएंगे, जिससे आपके मन में खुशी बनी रहेगी। भाइयों से चल रहे वाद विवाद खत्म हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। संतान की उन्नति की खुशखबरी मिलने की संभावना है। ज्यादातर मामलों में किस्मत का साथ मिलने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है. संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी, इसके साथ ही वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में बरकत होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।