24 नवंबर 2021 राशिफल: आज गणेश जी के आशीर्वाद से 6 राशियों को उम्मीद से ज्यादा मिलेगा लाभ, सभी जानें अपना हाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको मिश्रित परिणाम मिलेगा। किसी जरूरी काम को लेकर अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है, आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए, ताकि आगे चलकर परेशानी का सामना ना करना पड़े। बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है. सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा बेहतर साबित होगा। व्यापार में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। घर की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। छोटे बच्चे भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी रचनात्मक रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में कुछ नई योजनाएं आपके दिमाग में आ सकती हैं, जिनको आप अपने पार्टनर से शेयर करेंगे और उन्हें आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास करने वाले हैं। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। भाई बहनों की पूरी सहायता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। नौकरी और ऑफिस में आज आपके विचारों का स्वागत होगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ के लिए थोड़ा समय निकाल सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों में इजाफा हो सकता है, किसी भी अजनबी के ऊपर जल्दी से विश्वास करना ठीक नहीं है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज हर मामले में किस्मत पूरा साथ देने वाली है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी रुके हुए कार्य सफल कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आज यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं, तो वह अवश्य पूरा होगा। जमीन जायजाद से संबंधित मामलों में फायदा मिलने की उम्मीद है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी जरूरी काम में उम्मीद से अधिक फायदा मिल सकता है। घर में सुख-समृद्धि आएगी। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के व्यक्ति बेहद खुश रहेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सुखद रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। यदि विवाह योग्य व्यक्तियों के विवाह में कोई बाधा आ रही है, तो वह खत्म होगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में पिताजी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। रोजगार की दिशा में कुछ नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उसका लाभ उठा सकते हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। नौकरी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो आज उसके विवाह के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा परंतु सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। घर के किसी सदस्य की उन्नति की खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। कार्यालय में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिसकी वजह से कुछ धन व्यय होने की संभावना है। व्यापार में जोखिम उठाने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने साथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।