28 मई 2022 राशिफल: आज इन 7 राशियों का खुशियों से भरपूर रहेगा दिन, सोचे हुए काम होंगे पूरे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 मई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। आप कार्य क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कर सकते हैं। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में आज दूसरों के सामने अपनी बात को सही ढंग से रखने में सफल होंगे। शाम तक किसी करीबी रिश्तेदार के घर पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद मिल सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। ज्यादातर मामलों में किस्मत का साथ मिलने वाला है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नए नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है परंतु किसी भी अजनबी पर आप आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। किसी काम में भाई-बहन का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को शादी के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। आप कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल करेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम सफल हो सकता है। अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ आप मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन कम हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। लेकिन आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। किसी दोस्त के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। आप ऐसा कोई भी काम मत कीजिए, जिससे आप किसी तरह के झंझट में उलझ जाएं। कोई दोस्त धोखा दे सकता है इसलिए आपको सावधान रहना होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप आज कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। ऑफिस में लोगों से बातचीत में काफी टाइम खर्च हो सकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। घरेलू सामानों पर अधिक पैसा खर्च होगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार के क्षेत्र में आपको कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार के मामले को अनदेखा करने से आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है। आपके मन में किसी चीज का अनजाना डर रह सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। आज आपको किसी खास बात की जानकारी मिलेगी, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। कई दिनों से जिस काम में आप रात-दिन एक कर रहे थे, वह काम बड़ी सरलता के साथ आज पूरा हो जाएगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के व्यक्ति अपने परिवारवालों के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। अपने काम की योजना अच्छे से बना लें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज घर परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की क़द्र करेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर डिनर का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में किसी कारण से आपको ज्यादा काम करना पड़ सकता है। कामकाज में आप काफी बिजी रहेंगे। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। कुछ परेशानियों की वजह से रोजमर्रा के काम में बदलाव हो सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का आसानी से सामना कर सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने काम का नतीजा आपके पक्ष में आ सकता है। करियर में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी जरूरी काम को करने में अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जो आगे चलकर आपको लाभ दिला सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। इसका आपको आगे चलकर अच्छा फायदा जरूर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत और बेहतर होंगे। आप अपनी कोशिशों में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको किसी जरूरी काम में पिताजी का सहयोग मिल सकता है। परिवार के बुजुर्गों की चिंता हो सकती है। आसपास कोई व्यक्ति आपको कंफ्यूज कर सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च होगा। आप अजनबी व्यक्तियों की बातों में ना आएं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। विद्यार्थियों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। आज आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपने अधूरे कामों को आसानी से पूरे कर लेंगे। कोई नया काम करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। समाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन रचनात्मक कार्यो में अधिक लगेगा। अचानक किसी शुभ समाचार के मिलने की उम्मीद है, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश हो जाएंगे। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार से प्रभावित हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों का जीवन सुखद रहेगा। ख़ास काम को पूरा करने के लिए दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपको लाभ और प्रगति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।