06 सितंबर 2021 राशिफल: आज ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल, किस्मत के बलबूते कामकाज होंगे पूरे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 06 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए, बिना सोचे-समझे कोई भी कदम उठाना ठीक नहीं है अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आपको वाहन प्रयोग में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा कोई दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मध्यम रूप से व्यतीत होगा। व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उनको कुछ धन उधार लेना पड़ेगा, यदि ऐसा हो तो अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही उधार लीजिए। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को परिवार वालों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अपने काम पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। संतान की तरफ से चिंता लगी रहेगी। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा भविष्य में उनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज घर में शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापार में धन लाभ प्राप्ति के योग हैं। किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। सुख के साधन जुटाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। खास व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उन्नति से भरा रहेगा। सांसारिक सुख के साधनों पर थोड़ा धन खर्च हो सकता है परंतु आपका मन हर्षित रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से कोई मतभेद हो सकता है, आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। ख़ास व्यक्तियों से बनाए गए संपर्क आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए उनकी सेहत पर ध्यान दीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। किसी मित्र की भूमि संबंधित समस्या को सुलझाने में बिजी रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है, यदि ऐसा हो तो, उन्हें मनाने की कोशिश कीजिए और आप उन्हें घुमाने फिराने भी ले जा सकते हैं। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बना सकते हैं। प्रेमियों का आज का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका कोई काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पिता जी की सहायता से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश कर रहे हैं तो अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लीजिए, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। संतान की कुछ भविष्य की योजनाओं पर आप निवेश करेंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी संपत्ति में इजाफा होता हुआ नजर आ रहा है। अगर आपने किसी संपत्ति की खरीदारी करने का मन बना रखा है, तो उससे पहले चल और अचल पहलुओं की ठीक प्रकार से जांच पड़ताल जरूर कर लीजिए। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा, प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। आप संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता-पिता और जीवनसाथी की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको कामकाज में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। अगर कोई सरकारी काम काफी लंबे समय से अटका हुआ है तो वह पूरा होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है, मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ने की वजह से खांसी, जुकाम, बुखार जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है इसलिए सेहत का विशेष ख्याल रखें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। मनचाही सफलता पाने के लिए आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। धार्मिक कामों में कुछ धन खर्च हो सकता है। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके सामने आमदनी के नए-नए स्रोत आ सकते हैं, जिसको आपको पहचानना होगा और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। किसी जरूरी काम में थोड़ा पैसा लगाना पड़ सकता है परंतु आपको उस काम में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। रोजगार की दिशा में किए गए बड़ा सफल रहेंगे। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। भाई बहनों से यदि आज कोई विरोध होता है तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाये रखना जरूरी है।