8 अप्रैल 2022 राशिफल: नवरात्रि के सातवें दिन इन 4 राशियों को कष्टों से मिलेगी मुक्ति, बनेंगे बिगड़े काम

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 8 अप्रैल 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ मिल सकता है, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। जीवन में चल रही सभी बाधाएं दूर होंगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। इसका आपको आगे चलकर अच्छा लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन थोड़ा फेरबदल वाला नजर आ रहा है। आपको पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नवरात्रि के सातवें दिन परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आज कुछ ऐसे व्यक्तियों से आपका संपर्क हो सकता है, जो आपके बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में आपकी मदद करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन फायदेमंद साबित होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे मन की शांति प्राप्त होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अचानक करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है इसलिए आप उनका फायदा उठाएं। जीवनसाथी की मदद से आपको अपने किसी काम में अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों में इजाफा होगा लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन ठीक नहीं है। बाहर के खानपान से परहेज करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को मुनाफा मिलने की पूरी संभावना है। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों का दिन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप मां कालरात्रि की उपासना करें, इससे हर तरह के भय आदि दूर रहेंगे। आज शत्रु पक्ष आपसे दूरी बनाकर रहेगा। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है लेकिन आप अपनी कठिन मेहनत से सभी कार्य पूर्ण करेंगे, जिससे बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश होंगे। विद्यार्थी आगे की पढ़ाई करने के लिए किसी कॉलेज में फॉर्म भर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी काम के नतीजों की अपेक्षा आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। आज आप किसी व्यक्ति से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं, इससे आपके रिश्ते अच्छे बनेंगे। ऑफिस में दिन ठीक-ठाक रहेगा। सहकर्मियों की मदद से जरूरी काम समय पर पूर्ण हो सकते हैं। आज आपको किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से काफी ठीक नजर आ रहा है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, उनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा। पैसो का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा धन हानि होने की आशंका है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप समाज के लिए कोई ऐसा कार्य कर सकते हैं, जिससे आपके यश-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों की मदद से आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आपको किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके धन के खजाने भरे रहेंगे। दोस्तों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवारवालों का पूरा सपोर्ट प्राप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी सेहत बेहतर रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने किसी जरूरी काम के चलते काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो सकता है। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आज ऑफिस में देर तक रुकना पड़ेगा। अगर आप कोई भी बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। अगर संभव हो सके तो जरूरी फैसला ना लें। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता हासिल होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। घर का माहौल ठीक रहेगा। आप शाम को किसी काम से मार्केट जा सकते हैं। आज आपके किसी करीबी रिश्तेदार से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, आप उनसे बात करके काफी अच्छा महसूस करेंगे। आप देवी मां को बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं, इससे आपका आत्मविश्वास बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। कामकाज की टेंशन अधिक रहेगी। किसी प्रिय मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपकी चिंता और अधिक बढ़ जाएगी। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार के किसी काम को आप बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य आपसे खुश रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर थोड़ा ध्यान देना होगा, आप उनकी नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतरीन परिणाम लाया है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को मनचाहा मुनाफा मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह से अगर आप कोई नया काम शुरू करते हैं, तो उसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। आज घर पर अपनी शादी की बात चलाएंगे, तो बात बन सकती है। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता खत्म होगी।