8 जनवरी 2022 राशिफल: आज इन 7 राशि वालों की किस्मत के सितारे रहेंगे मजबूत, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 8 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। बिगड़े हुए काम बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। किसी पुराने काम की योजना पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन विशेष नजर आ रहा है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप अपनी मेहनत से कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है, कि किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से जांच पड़ताल जरूर करें ताकि भविष्य में परेशानी का सामना ना करना पड़े।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता की प्राप्ति मिल सकती है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। माता-पिता के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन यह सफल नहीं हो पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन कमाने के जरिए मिल सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके जीवन में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको सरकारी कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कामकाज में चल रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। परिवार में धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा हानि होने की संभावना नजर आ रही है। अविवाहित व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी, जिससे आप काफी निराश रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अगर आप अपने कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो योजनाओं के तहत कार्य करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। दोस्तों के साथ किसी नए काम की योजना बन सकती है। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको सुबह घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन बहुत खुश रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो कुछ दिनों के लिए रुक जाएं अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। फालतू के कामों पर समय बर्बाद मत कीजिए। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको नौकरी के क्षेत्र में सफलता के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ फायदेमंद साबित होंगे तो कुछ नुकसान भी दे सकते हैं। आप अपने मनपसंद कामों में सफलता हासिल करेंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना होगा। आत्मविश्वास का स्तर बढ़ेगा। सेहत के मामले में आज आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।