08 सितंबर 2021 राशिफल: आज 3 राशियों पर रहेगी श्री गणेश की कृपा, चमकेंगे किस्मत के सितारे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 08 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके जीवन में ऐसी-ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, जिससे आप थोड़े परेशान रहेंगे। आज आपको काफी सोच-समझकर चलना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने की वजह से खांसी, जुकाम जैसी समस्या उत्पन्न होने की आशंका है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। मनोरंजन की चीजों पर ज्यादा पैसा खर्च ना करें। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कई मामले में किस्मत साथ दे सकती है। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। परिवार के सदस्यों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने रुके हुए कार्य पूरे कर सकते हैं। किस्मत पूरा साथ देगी। लाभ मिलने के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में खास व्यक्तियों की सहायता मिल सकती है, जिससे आपको जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। ऑफिस में आपके कामों की सराहना हो सकती है। अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बेरोजगार व्यक्तियों को अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। भौतिक सुख सुविधाएं मिल सकती हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस में कोई भी नया फैसला लेने से बचना होगा। आप अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखें अन्यथा किसी के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपके सामने कुछ नए अवसर आ सकते हैं। किसी से भी अधिक बातचीत करने से बचना होगा। आप अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ दे सकता है। नई नौकरी या बिजनेस की रूपरेखा आज बन सकती है। कारोबार में अगर कोई वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने जीवन में नई सफलता हासिल कर सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। घर के किसी बड़े की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। वेतन में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको निजी मामलों में कोई भी बड़ा फैसला लेते वक्त सोच-विचार करने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी परंतु उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आपका मन निराश रहेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। संतान की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर इनकी तरफ से परेशानी खड़ी हो सकती है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापार में कोई भी बदलाव मत कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। कामकाज की योजनाओं पर पूरा फोकस कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप जो भी काम करेंगे, उसे आधे वक्त में ही पूरा कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। किसी खास मित्र से फोन पर लंबी बातचीत होने की संभावना है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज पैसों के मामले में समझदारी से काम लेने की जरूरत है क्योंकि धन हानि होने की आशंका है। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी की परेशानियां दूर होंगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। घर का वातावरण सामान्य रहने वाला है। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आएगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। किसी जरूरी काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपका मन शांत रहेगा। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। मानसिक रूप से आप पूरी तरह से फिट महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही समस्या दूर हो सकती हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। किसी पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है।