विवेक ओबेरॉय ने 17 सालों के बाद तोड़ी ऐश्वर्या संग अपने रिश्ते पर चुप्पी , बताया क्यों हुआ था दोनों का ब्रेकअप

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का टाइटल अपने नाम करने वाली बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की फैन फॉलोइंग देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में देखने को मिलती है| ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री के उन अभिनेत्रियों में से एक है जो कि अपने पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं परंतु इनके फैन्स एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते है | ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों के साथ कनेक्टेड रहती है| ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल होती है और उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर अभिनेत्री के फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं|

अपनी खूबसूरती और अदाकारी को लेकर आए दिन चर्चाओं में बनी रहने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन अपने निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में आ ही जाती है| ऐश्वर्या राय बच्चन अभिषेक बच्चन से शादी रचाने के बाद बच्चन परिवार की बहू बन चुकी है और वह एक बेटी की मां भी है| शादी से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन अपने लव अफेयर को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं और वही इन दिनों ऐश्वर्या राय अपने पुराने रिलेशन को लेकर फिर से चर्चाओं में आ गई है|

ऐश्वर्या राय के बारे में हम सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या काफी सालों तक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थे और इन दोनों का ये रिलेशनशिप काफी ज्यादा पॉपुलर भी हुआ था हालांकि ऐश्वर्या और सलमान खान रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और किन्ही कारणों के चलते यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे सलमान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या राय ने उनपर काफी सारे संगीन आरोप भी लगाए थे और कहा जाता है कि ब्रेकअप के बाद भी सलमान खान ऐश्वर्या राय का पीछा नहीं छोड़ रहे थे जिसके चलते ऐश्वर्या राय को उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भूतों की करवानी पड़ी थी|

वही सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या राय का नाम बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ा था | विवेक ओबरॉय के साथ ऐश्वर्या राय लंबे समय तक रिलेशनशिप में थी और दोनों ने एक दूसरे को कुछ समय तक डेट किया था हालांकि जब ऐश्वर्या राय विवेक ओबेरॉय के साथ रिलेशनशिप में थी उस वक्त भाई जान ने विवेक ओबरॉय को फोन करके ऐश्वर्या से दूर रहने की धमकी तक दे डाली थी |इतना ही नहीं सलमान खान ने विवेक ओबरॉय को काफी ज्यादा डराया धमकाया भी था | खबरों के मुताबिक सलमान खान के डराने धमकाने के बाद विवेक ओबेरॉय ने कुछ ऐसा कर दिया था उसकी वजह से ऐश्वर्या ने उनके साथ अपने सभी रिश्ते खत्म कर लिए थे|

दरअसल सलमान खान के धमकी के बाद विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी और इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक ओबरॉय ने इन सभी बातों को मीडिया के सामने बता दिया था जो कि सलमान खान ने उनसे कही थी जिसके चलते ऐश्वर्या राय भी काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई थी| विवेक ओबेरॉय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि ऐसा करने के लिए उन्हें उनके किसी करीबी ने कहा है| बता दो विवेक ओबेरॉय का इशारा ऐश्वर्या की तरफ था और इसी वजह से ऐश्वर्या ने विवेक से अपने सभी रिश्ते खत्म कर लिए और दोनों का ब्रेकअप हो गया| इस बात का खुलासा खुद विवेक ओबेरॉय  ने अपने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया था |